23 में से 7 मंत्री हारे, 15 मंत्री आगे चल रहे हैं, 4 मंत्रियों की हार की वजह चिराग पासवान की पार्टी
चुनाव, ताज़ा ख़बर, ताज़ा समाचार, बिहार, विधान सभा November 10, 2020 , by ख़बरें आप तकबिहार विधानसभा की 243 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। इस बार नीतीश कुमार के 23 मंत्री मैदान में हैं। इनमें से 15 मंत्री आगे चल रहे हैं, एक मंत्री पीछे और 7 मंत्री चुनाव हार चुके हैं। मुजफ्फरपुर से मंत्री सुरेश शर्मा, दिनारा सीट से मंत्री जय कुमार सिंह, राजपुर से मंत्री संतोष कुमार निराला, जमालपुर से मंत्री शैलेश कुमार, जहानाबाद से मंत्री कृष्णनंदन वर्मा और चैनपुर से मंत्री बृज किशोर बिंद चुनाव हार गए। इन 7 मंत्रियों में से 4 के हार का कारण लोजपा रही है। जबकि, 3 विधायक व्यक्तिगत कारणों से चुनाव हारे हैं।
रुपौली से बीमा भारती आगे, मोतिहारी से प्रमोद कुमार पीछे
नाम सीट पार्टी आगे/पीछे
बिजेंदर प्रसाद यादव सुपौल जदयू आगे
प्रेम कुमार गया टाउन भाजपा आगे
नंदकिशोर यादव पटना साहिब भाजपा आगे
श्रवण कुमार नालंदा जदयू आगे
रामनारायण मंडल बांका भाजपा आगे
जय कुमार सिंह दिनारा जदयू हारे
कृष्ण नंदन प्रसाद वर्मा जहानाबाद जदयू हारे
प्रमोद कुमार मोतिहारी भाजपा आगे
महेश्वर हजारी कल्याणपुर जदयू आगे
शैलेष कुमार जमालपुर जदयू हारे
सुरेश कुमार शर्मा मुजफ्फरपुर भाजपा हारे
संतोष कुमार निराला राजपुर जदयू हारे
विजय कुमार सिन्हा लखीसराय भाजपा आगे
फिरोज अहमद सिकटा जदयू आगे
राणा रणधीर मधुबन भाजपा आगे
मदन सहनी बहादुरपुर जदयू आगे
कृष्ण कुमार ऋषि बनमनखी भाजपा आगे
रमेश ऋषिदेव सिंहेश्वर जदयू आगे
बृज किशोर विन्द चैनपुर भाजपा हारे
नरेंद्र नारायण यादव आलमनगर जदयू आगे
बीमा भारती रुपौली जदयू आगे
रामसेवक सिंह हथुआ जदयू हारे
लक्ष्मेश्वर राय लौकहा जदयू पीछे
मंत्रियों की हार की वजह
1- सुरेश शर्मा: मुजफ्फरपुर से नगर विकास मंत्री सुरेश शर्मा हार गए। इस बार बाढ़ का पानी लोगों के घरों और दुकानों में घुस गया था। इसे ही मंत्रीजी की हार का कारण बताया जा रहा है। लोग कह रहे हैं मंत्रीजी को पानी ले डूबा।
2- जय कुमार सिंह: बिहार सरकार के मंत्री जय कुमार सिंह हार गए। रोहतास के दिनारा सीट से लगातार जीत रहे जयकुमार सिंह की हार की वजह भाजपा से लोजपा में गये राजेंद्र सिंह हैं।
3- संतोष कुमार निराला: राजपुर विधानसभा सीट से मंत्री संतोष कुमार निराला चुनाव हार गए हैं। 2015 की नीतीश सरकार में संतोष कुमार निराला परिवहन मंत्री रहे हैं। हार की वजह भाजपा से लोजपा में गये राजेंद्र सिंह है।
4- शैलेश कुमार: बिहार के ग्रामीण कार्य मंत्री शैलेश कुमार जमालपुर से हार गए हैं। यहां भी हार की वजह लोजपा ही है।
5- कृष्णनंदन वर्मा: घोसी विधानसभा से सीट बदल कर जहानाबाद गए बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा चुनाव हार गए हैं। सीट बदलने को लेकर जनता में आक्रोश था।
6- रामसेवक सिंह: समाज कल्याण मंत्री और हथुआ जदयू विधायक रामसेवक सिंह अपने क्षेत्र से चुनाव हार गए हैं। हार की वजह भाजपा से लोजपा में गये राजेंद्र सिंह है।
7- बृजकिशोर बिंद: चैनपुर से बिहार के खनन मंत्री बृज किशोर बिंद ने भगवान शिव की जाति बताई थी। जनता इस बात से नाराज थी।
तुरंत देखे
-
-
कांग्रेस के चार लोकसभा सांसद मानसून सत्र के लिए निलंबित
July 25, 2022 -
-
-
-
-
ये नया बिहार है! हुमा कुरैशी की दमदार सीरीज का ट्रेलर जारी
August 1, 2022 -
-
-
रीसेंट पोस्ट
- मिथिला की धरती दरभंगा में रुद्र फाउंडेशन ऑफ इंडिया (सामाजिक संस्था) रोहतास को राष्ट्रीय अवॉर्ड से किया गया सम्मानित
- बिहार बंद का मिला-जुला असर, कई स्थानों पर दिखी जोर जबरदस्ती
- भाजपा का बिहार में कुशवाहा जाति पर भरोसा कायम, नयी टीम में नहीं मिली महिलाओं को तवज्जो
- नरेंद्र मोदी ने पीएम पद से दिया इस्तीफा, 8 जून को मिल सकता है देश को नया प्रधानमंत्री
- गठबंधन (इंडिया) सीट बंटवारे पर सकारात्मक तरीके से आगे बढ़ रही बात- खरगे
रीसेंट कमेंट्स