8 अप्रैल से हिंदू कैलेंडर का नया वर्ष

बिहार

हिन्दू कैलेंडर का नया वर्ष विक्रम संवत 2073 चैत्र शुक्ल प्रतिपदा 8 अप्रैल से शुरू होगा। चैती नवरात्र के साथ नए हिन्दू वर्ष की शुरुआत हो रही है। हिन्दुओं के सबसे बड़े महापर्वों में एक रामनवमी 15 अप्रैल को है। बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में धूमधाम से मनाए जाना वाला चैती छठ 12 और 13 अप्रैल को है।
हरी भरी रहेगी धरती
ज्योतिषाचार्य मार्कण्डेय शारदेय के अनुसार नए हिन्दू वर्ष की शुरुआत शुक्रवार से हो रही है। इसलिए इस वर्ष के राजा शुक्र हैं। मेष संक्रांति बुधवार को है, इसलिए बुध प्रधानमंत्री के साथ कई अन्य विभाग भी संभाल रहे हैं। ग्रह-गोचरों की स्थिति से नया साल राज्य और देश के लिए अच्छा रहेगा। धरती हरी-भरी रहेगी। धन-धान्य से परिपूर्ण रहेगी। अच्छी बारिश होगी। जिससे खरीफ और रबी की फसल बेहतर रहेगी। शुक्र के प्रभाव के कारण नया वर्ष सौम्य, सीधा और शालीन रहेगा। राजा दयालु, सह्दय रहेगा। कुछ लचीलापन रहने से कठोर निर्णय कम लिए जाएंगे।
नए हिन्दू वर्ष की शासन व्यवस्था
इन ग्रहों के हाथों में रहेगी सत्ता
शुक्र: राजा
बुध: प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री,जल संसाधन
शनि : वित्त मंत्री, खरीफ मंत्री
बृहस्पति: रबी फसल के मंत्री
चंद्रमा: रसीले पदार्थों के मंत्री
मंगल: फलों के मंत्री
चैती छठ:-
नहाय-खाए: 10 अप्रैल
खरना: 11 अप्रैल
पहला अघ्र्य: 12 अप्रैल
सांयकालीन अघ्र्य: 13 अप्रैल
चैत नवरात्र-
पंचमी का लोप रहने से इस बार चैती नवरात्र में आठ पूजा ही होगी।
कलश स्थापना: 8 अप्रैल
रामनवमी : 15 अप्रैल

Back to Top

Search