Comments Off on 72 साल की हुईं सोनिया गांधी,पीएम मोदी ने की लंबी उम्र की दुआ 0

72 साल की हुईं सोनिया गांधी,पीएम मोदी ने की लंबी उम्र की दुआ

ताज़ा ख़बर, ताज़ा समाचार

आज कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का 72वां जन्मदिन है। उनके घर के बाहर बहुत से कांग्रेस कार्यकर्ता उन्हें जन्मदिन की बधाई देने के लिए पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें ट्विटर हैंडल के जरिए जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने लिखा,सोनिया गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं उनकी लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना करता हूं।
कांग्रेस ने भी अपने नेता को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा,सोनिया गांधी ताकत, गरिमा, करुणा और अनुग्रह का अवतार हैं। वह हमारी शक्ति और हमारी बड़ी नेता हैं। उस शख्स को जन्मदिन का मुबारकबाद जिसने महिलाओं की शक्ति,हमारे देश की संस्कृति और हमारे देश के लोगों की क्षमता को खुद में समाहित किया है। डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन अपनी बहन कनिमोझी के साथ सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई देने के लिए उनके घर पहुंचे हैं।

Back to Top

Search