Comments Off on 4.5 हजार साल पहले शुरू हुई थी भारत में धान की खेती 5

4.5 हजार साल पहले शुरू हुई थी भारत में धान की खेती

कृषि / पर्यावरण, ताज़ा ख़बर, ताज़ा समाचार

भारत में धान की खेती वैज्ञानिकों ने अनुमान से 430 साल पहले यानी 2430 ईसापूर्व में शुरू हो गई थी। इससे पहले इतिहासकारो का मानना था कि देश में इसकी खेती 2000 ईसापूर्व शुरू हुई।
ब्रिटेन के ऑक्सफोर्ड व कैंब्रिज यूनिवर्सिटी और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने दावा किया कि प्राचीन सिंधु घाटी सभ्यता पर किए गए नए शोध से पता चला है कि भारत में धान सहित मुख्य फसलों की पैदावार चीन के साथ ही शुरू हो गई थी। इस शोध में इस तथ्य की भी पुष्टि हुई है कि सिंधु घाटी के लोगों ने सबसे पहले दोनों मौसमों में जटिल फसलों की पैदावार की शुरुआत की। वे गर्मियों में धान, बाजरा और सेम पैदा की जाती थी और सर्दियों में गेहूं, जौ और दालों की पैदावार होती थी।
शोध के मुताबिक क्षेत्रीय कृषकों का एक नेटवर्क प्राचीन सिंधु घाटी सभ्यता के बाजारों में मिश्रित उपज की आपूर्ति करता था। कांस्य युग के दौरान यह सभ्यता आज के पाकिस्तान से लेकर भारत के उत्तरपश्चिम क्षेत्र तक फैली हुई थी। इसमें गंगा के मध्य तराई क्षेत्र के लहुरादेव के इलाके में धान के प्रयोग के प्रमाण मिले हैं, जबकि लंबे समय से यह माना जाता था कि यह कृषि विधियां सिंधु सभ्यता के अंत तक दक्षिण एशिया तक नहीं पहुंच सकी थी और करीब 2000 ईसापूर्व में चीन से यह विधि यहां आई। लेकिन अब शोधकर्ताओं को इससे करीब 430 साल पहले ही भारत में धान की खेती के प्रमाण मिले हैं।
कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के फ्रोफेसर जेनिफर बेटस ने कहा हमें पूरी तरह से प्राचीन दक्षिण एशिया में अलग प्रक्रिया के तहत खेती के प्रमाण मिले हैं। अनुमान है कि जंगली जनजाति ओरयाजा निवारा इस तरह की खेती करते थे।

Back to Top

Search