![](http://khabrainaaptak.com/wp-content/uploads/2019/07/02_07_2019-jasprit_bumrah_team_india_win_19363580_215757416-53x53.jpg)
![](http://khabrainaaptak.com/wp-content/uploads/2014/06/23_06_2014-23huma1-207x191.jpg)
2018 में शादी कर सकती हैं हुमा
आधीआबादी, ताज़ा ख़बर, ताज़ा समाचार, प्रमुख ख़बरें, बड़ी ख़बरें, बॉलीवुड, बॉलीवुड गैलरी, मनोरंजन, मुम्बई June 23, 2014 , by ख़बरें आप तकअभिनेत्री हुमा कुरैशी का नाम अनुराग कश्यप और शाहिद कपूर जैसी फिल्मी हस्तियों के साथ जुड़ता रहा है, लेकिन फिर भी उन्होंने अभी तक किसी के भी साथ अपने रिश्ते का खुलासा नहीं किया है। लेकिन, एक हस्तरेखा विज्ञानी की मानें तो हुमा 2018 में विवाह बंधन में बंधेंगी।
हुमा पिछले दिनों इटली में थीं, जहां वह एक हस्तरेखा विज्ञानी से मिलीं थीं और उसने ही 2018 में उनकी शादी होने की भविष्यवाणी की।
हुमा ने शनिवार को ट्विटर पर लिखा, ‘‘पियाजा नवोना के पास एक हस्तरेखाएं पढ़ने वाला मिला, जिसने बताया कि मैं 2018 में शादी करने वाली हूं। मैंने उनसे कहा नहीं नहीं शुक्रिया। यही प्रतिक्रिया मैं उन सब लोगों को भी देती हूं जो मेरा नाम यहां वहां जोड़ते हैं।’’
हुमा के फिल्मी करियर की बात करें तो वह जल्द ही श्रीराम राघवन के निर्देशन वाली फिल्म ‘बदलापुर’ में अभिनेता वरुण धवन के साथ नजर आनेवाली हैं।
तुरंत देखे
-
कांग्रेस के चार लोकसभा सांसद मानसून सत्र के लिए निलंबित
July 25, 2022 -
-
-
-
-
-
ये नया बिहार है! हुमा कुरैशी की दमदार सीरीज का ट्रेलर जारी
August 1, 2022 -
-
-
![](http://khabrainaaptak.com/wp-content/themes/news-mix/images/placeholders/banner-300-300.jpg)
रीसेंट कमेंट्स