Comments Off on 20 और भाषाएं जुड़ीं गूगल ट्रांसलेट ऐप में 14

20 और भाषाएं जुड़ीं गूगल ट्रांसलेट ऐप में

ताज़ा ख़बर, ताज़ा समाचार, प्रमुख ख़बरें, बड़ी ख़बरें

गूगल ने ऐलान किया है कि वह अपने मोबाइल ट्रांसलेशन ऐप्लिकेशन को 20 नई भाषाओं का सपोर्ट देने जा रही है। यह ऐप टेक्स्ट पढ़कर तुरंत उसे दूसरी भाषा में बदल देता है। गूगल का कहना है कि यह स्मार्टफोन ऐप अब 27 भाषाएं पढ़ पाएगा और बिना इंटरनेट कनेक्शन के भी तुरंत दूसरी भाषा में टेक्स्ट कन्वर्ट कर पाएगा।
गूगल ने यह भी कहा कि वह वॉइस ट्रांसलेशन को ‘फास्ट और स्मूथ’ बनाने पर भी काम कर रही है। यह ऐप गली में लगे किसी साइन को, सामग्री की लिस्ट को, इंस्ट्रक्शन मैनुअल और ऐसे दूसरे टेक्स्ट्स को भी ट्रांसलेट कर सकता है।
रियल टाइम टेक्स्ट ट्रांसलेशन 7 भाषाओं के साथ शुरू हुआ था जो हैं- इंग्लिश, फ्रेंच, जर्मन, इटैलियन, पुर्तगाली, रशियन और स्पैनिश। अभी जोड़ी गई भाषाएं हैं- बुल्गारियन, कैटलन, क्रोशियन, चेक, डैनिश, डच, फिलिपिनो, फिनिश, हंगेरियन, इंडोनेशियन, लिथुआनियन, नॉर्वेयन, पोलिश, रोमानियन, स्लोवाक, स्वीडिश, टर्किश और यूक्रेनियन। इसके अलावा, इंग्लिश से हिंदी और थाई में वन वे ट्रांसलेशन भी उपलब्ध है।
गूगल का पिक्चर मोड ट्रांसलेशन जिसके लिए टेक्स्ट का स्नैपशॉट जरूरी होता है, 37 भाषाओं में ऑपरेट करता है।
गूगल ने साफ किया कि यह फीचर ‘कॉन्वोल्यूशनल न्यूरल नेटवर्क्स’ डिवेलप करने के दौरान की गई विस्तृक रीसर्च का नतीजा है। यहां आर्टिफिशल इंटेलिजेंस के इस्तेमाल से अक्षर और शब्द पहचाने जाएंगे और बैकग्राउंड्स फिल्टर किए जाएंगे।
प्रॉडक्ट लीडर बराक ट्यूरोव्स्की ने कहा, ‘हमारे पास अब भी करने के लिए काफी सारा काम है। इंटरनेट पर मौजूद आधे से ज्यादा कॉन्टेंट इंग्लिश में है लेकिन दुनिया की सिर्फ 20% आबादी इंग्लिश बोलती है। आज के इस अपडेट से भाषा की कुछ और बाधाएं पार होंगी जिनसे आप बेहतर कम्युनिकेशन कर पाएंगे और वह जानकारी पा सकेंगे जिसकी आपको जरूरत है।’

Back to Top

Search