![](http://khabrainaaptak.com/wp-content/uploads/2019/07/02_07_2019-jasprit_bumrah_team_india_win_19363580_215757416-53x53.jpg)
![](http://khabrainaaptak.com/wp-content/uploads/2016/01/ankit030120161451806995_storyimage-207x191.jpg)
2.5 लाख के लिए दोस्त ने ही की थी इंजीनियर अंकित की हत्या
अपराध, ताज़ा ख़बर, ताज़ा समाचार, प्रमुख ख़बरें, बड़ी ख़बरें, बिहार January 3, 2016 , by ख़बरें आप तकवैशाली जिले के बरांटी ओपी क्षेत्र में चकबीबी गांव में रिलायंस टेलीकॉम कंपनी के इंजीनियर अंकित कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इंजीनियर अंकित कुमार की हत्या उसके ही दोस्त ने की है। पुलिस ने अंकित के दोस्त प्रभात कुमार को बेगूसराय से गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार प्रभात ने ही अपने तीन साथियों के साथ मिलकर अंकित की हत्या की। रुपए की लेन-देन के विवाद में हत्या की गई। प्रभात बेगूसराय का रहने वाला है लेकिन वह 2005 से मुजफ्फरपुर में अंकित के मकान में बतौर किरायेदार रहता था। प्रभात सप्लायर का काम करता है। प्रभात और अंकित में गहरे संबंध थे।
लेकिन बाद में रुपए को लेकर दोनों में विवाद हो गया। करीब 2.5 लाख रुपये का विवाद था। घटना के दिन प्रभात अंकित का मुजफ्फरपुर का घर खाली कर भाग गया था। घटना के दिन प्रभात अपने 3 गुर्गों के साथ अंकित के घर गया और उसे बुलाकर ले जाकर हत्या कर दी। घर खाली कर भाग जाने से पुलिस और घर के सदस्यों का शक प्रभात पर गया।
तुरंत देखे
-
कांग्रेस के चार लोकसभा सांसद मानसून सत्र के लिए निलंबित
July 25, 2022 -
-
-
-
-
-
ये नया बिहार है! हुमा कुरैशी की दमदार सीरीज का ट्रेलर जारी
August 1, 2022 -
-
-
![](http://khabrainaaptak.com/wp-content/themes/news-mix/images/placeholders/banner-300-300.jpg)
रीसेंट कमेंट्स