![](http://khabrainaaptak.com/wp-content/uploads/2019/07/02_07_2019-jasprit_bumrah_team_india_win_19363580_215757416-53x53.jpg)
![](http://khabrainaaptak.com/wp-content/uploads/2016/02/dff170220161455720854_storyimage-207x191.jpg)
18 महीने बाद आया नजर आईएसआईएस प्रमुख बगदादी
अर्थव्यवस्था, ताज़ा ख़बर, ताज़ा समाचार, प्रमुख ख़बरें, बड़ी ख़बरें February 17, 2016 , by ख़बरें आप तकआईएसआईएस के सुप्रीमो अबू बक्र अल बगदादी का नया फुटेज सामने आया है जो लोगों की नजर से दूर रहने वाले इस आतंकी नेता के बिरले ही सार्वजनिक रूप से सामने आने को दर्शा रहा है और उसमें वह इराक के फल्लुजाह में एक मस्जिद में बच्चों से बात करता दिखायी पड़ रहा है।
द टाइम्स की खबर है कि स्थानीय इराकी टेलीविजन पर प्रसारित इन चित्रों का वैसे तो सत्यापन नहीं हुआ है लेकिन वह लड़कों की एक छोटी भीड़ को संबोधित कर रहा है। उसके पीछे एक बैनर लगा है जिस पर आईएसआईएस द्वारा प्रायोजित कुरान याद करने की प्रतिस्पर्धा तथा विजेता को बगदादी के हाथों पुरस्कार देने का का उल्लेख है।
दुनिया के अति वांछित व्यक्तियों में एक बगदादी बिरले ही सार्वजनिक रूप से सामने आता है। पिछली बार वह जुलाई, 2014 में सार्वजनिक रूप से दिखाई दिया था जब उसने मोसूल में महान मस्जिद में जुम्मे की नमाज की अगुवाई की थी। उससे दो महीने से भी पहले उसक सैनिकों ने इस शहर पर धावा किया था।
तुरंत देखे
-
कांग्रेस के चार लोकसभा सांसद मानसून सत्र के लिए निलंबित
July 25, 2022 -
-
-
-
-
-
ये नया बिहार है! हुमा कुरैशी की दमदार सीरीज का ट्रेलर जारी
August 1, 2022 -
-
-
![](http://khabrainaaptak.com/wp-content/themes/news-mix/images/placeholders/banner-300-300.jpg)
रीसेंट कमेंट्स