Comments Off on होलिका दहन 23 मार्च को, 24 मार्च को होली मनाना उचित 5

होलिका दहन 23 मार्च को, 24 मार्च को होली मनाना उचित

ताज़ा ख़बर, ताज़ा समाचार, प्रमुख ख़बरें, बड़ी ख़बरें, बिहार

राजधानी समेत पूरे प्रदेश में अगजा (होलिका दहन) बुधवार 23 मार्च को जलेगा। गुरुवार यानी 24 मार्च को होली मनाई जाएगी। बुधवार को कहीं सुबह में तो कहीं शाम के समय अगजा जलाने की तैयारी की जा रही है।
अगजा जलाने के समय को लेकर ज्योतिषियों ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। ज्योतिषाचार्य आचार्य मार्कण्डेय शारदेय ने षिकेश, महावीर, विश्वविद्यालय, विश्व पंचांग बीएचयू, मिथिला पंचांग के हवाले से बताया कि बुधवार 23 मार्च की सुबह सूर्योदय से पहले होलिका दहन और 24 मार्च को होली मनाना उचित है। उन्होंने बताया कि मंगलवार दोपहर से बुधवार सुबह 3.18 बजे तक भद्रा और शाम 4.08 बजे तक पूर्णिमा है।
शास्त्रों के अनुसार पूर्णिमा को ही होलिका दहन किया जाता है। पर बुधवार को पूर्णिमा शाम के बाद नहीं है। इसलिए सुबह 3.19 बजे के बाद होलिका दहन शास्त्रसम्मत है। शाम में पूर्णिमा के बाद प्रतिपदा है। शास्त्रों में प्रतिपदा में होलिका दहन की मनाही है। ज्योतिषी इंजीनियर प्रशांत कुमार के मुताबिक भी बुधवार सुबह अगजा जलाना शास्त्रसम्मत है।
भद्रा में होलिका दहन नहीं: आचार्य राजनाथ झा और प्रियेन्दु प्रियदर्शी के अनुसार प्रदोष व्यापिनी पूर्णिमा तिथि पर होलिका दहन उचित है। हालांकि उन्होंने कहा कि 23 मार्च की शाम 8.21 बजे तक होलिका दहन कर लेना उचित रहेगा। वहीं, आचार्य पीके युग के अनुसार होली पर खास संयोग बन रहा है। बुधादित्य योग, लक्ष्मी योग, शंख योग और वेशि योग है।
होलिका दहन का समय
23 मार्च : सुबह 3.19 बजे के बाद सूर्योदय से पहले
शाम 6.02 बजे से रात
8.21 बजे तक
भद्रा योग : मंगलवार दोपहर 2.29 बजे से बुधवार सुबह 3.18 बजे
पूर्णिमा : मंगलवार दोपहर 3.52 बजे से बुधवार शाम 4.08 बजे

Back to Top

Search