![](http://khabrainaaptak.com/wp-content/uploads/2019/07/02_07_2019-jasprit_bumrah_team_india_win_19363580_215757416-53x53.jpg)
![](http://khabrainaaptak.com/wp-content/uploads/2014/03/07_03_2014-7gulaab-207x191.jpg)
हाईकोर्ट ने हटाई पाबंदी, देशभर में आज रिलीज होगी गुलाब गैंग’
ताज़ा समाचार, प्रमुख ख़बरें, बॉलीवुड, मनोरंजन March 7, 2014 , by superनई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट ने माधुरी दीक्षित और जूही चावला की फिल्म ‘गुलाब गैंग’ पर से पाबंदी हटा दी है। आज यह फिल्म देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
दिल्ली हाई कोर्ट के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश बीडी अहमद व न्यायाधीश सिद्धार्थ मृदुल की खंडपीठ ने रिलीज पर लगी रोक को हटा दिया है। उन्होंने निर्माताओं को निर्देश दिया कि फिल्म शुरू करने से पहले यह जानकारी जरूर देंगे कि फिल्म संपत पाल के जीवन से संबंधित नहीं है।
इससे पहले बुधवार को हाई कोर्ट की एक सदस्यीय खंडपीठ ने समाजसेवी संपत पाल की याचिका पर सुनवाई करते हुए फिल्म की रिलीज पर 8 मई तक के लिए रोक लगा दी थी। संपत का कहना था कि फिल्म उनके जीवन पर आधारित है और इसे बनाने से पहले उनसे अनुमति नहीं ली गई है।
गुरुवार को फिल्म निर्माताओं ने इस आदेश को दो सदस्यीय खंडपीठ के समक्ष चुनौती दी थी। उन्होंने अदालत में कहा कि फिल्म संपत पाल के जीवन पर आधारित नहीं है। यदि फिल्म रिलीज नहीं की जाएगी, तो उन्हें करीब पचास करोड़ रपये का नुकसान होगा।
तुरंत देखे
-
कांग्रेस के चार लोकसभा सांसद मानसून सत्र के लिए निलंबित
July 25, 2022 -
-
-
-
-
-
ये नया बिहार है! हुमा कुरैशी की दमदार सीरीज का ट्रेलर जारी
August 1, 2022 -
-
-
![](http://khabrainaaptak.com/wp-content/themes/news-mix/images/placeholders/banner-300-300.jpg)
रीसेंट कमेंट्स