Comments Off on हम किसी को छेड़ते नहीं लेकिन किसी ने हमें छेड़ा तो हम छोड़ते नहीं: पीएम मोदी 5

हम किसी को छेड़ते नहीं लेकिन किसी ने हमें छेड़ा तो हम छोड़ते नहीं: पीएम मोदी

ताज़ा ख़बर, ताज़ा समाचार, दिल्ली, प्रमुख ख़बरें, बड़ी ख़बरें

राजधानी में एनसीसी कैडेट को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज पूरा विश्व कह रहा है कि भारत न केवल संभावनाओं से भरा है, बल्कि भारत उन सभी को भी पूरा कर रहा है, चाहे वह आर्थिक स्थिति हो या हमारे दुश्मनों से लड़ने की हमारी क्षमता हो। हमारी सेना को स्‍पष्‍ट संदेश दिया गया है कि हम छेड़ते नहीं हैं लेकि किसी ने हमें छेड़ा तो हम छोड़ते नहीं हैं। हम हपनी राष्‍ट्रीय सुरक्षा के लिए कोई कदम उठाने से नहीं चूकेंगे।
भारत के पास जल, थल, नभ से हमला करने की क्षमता
पीएम मोदी ने कहा कि भारत दुनिया के उन चुनिंदा देशों में शामिल हुआ है, जिसके पास जल, थल और नभ से परमाणु हमले और आत्मरक्षा करने की क्षमता है। इसके अलावा दशकों से लटके पड़े लड़ाकू विमानों और आधुनिक तोपों से से जुड़े समझौतों को जमीन पर उतारा गया है। देश में भी मिसाइल से लेकर, टैंक, गोलाबारूद और हेलीकॉप्टर बनाए जा रहे हैं। आप युवाओं को आश्वस्त करता हूं कि आने वाले समय में हर वह बड़ा और कड़ा फैसला लिया जाएगा जो राष्ट्र की सुरक्षा के लिए जरूरी है। यदि राष्ट्र सुरक्षित रहेगा तभी युवा अपने सपने साकार कर पाएगा।
उन्‍होंने कहा कि आप यहां देश के अलग-अलग क्षेत्रों से आए हैं। आपमें से सभी अलग-अलग पृष्ठभूमि से हैं। मुझे आप सभी के परिश्रम का एहसास है। मैं आपको सिर्फ यही कहूंगा कि यही परिश्रम हमें समर्थ बनाता है। परिश्रम का क्या परिणाम होता है यह जानने के लिए आपको बहुत दूर जाने की जरूरत नहीं है। आपके भीतर से ही अनेक साथियों ने, हाल ही में अद्भुत हौसला दिखाते हुए देश को गौरव के पल दिए। पर्वतारोहण और ट्रेकिंग जैसी साहसी गतिविधियां हों या फिर खेल के मैदान में तिरंगा लहराने का काम, अनेक कैडेट्स आगे आए हैं।
केरल बाढ़ में मदद के लिए कैडेट्स की तारीफ
पीएम मोदी ने कहा कि पिछले वर्ष जब मैं आपके बीच आया था तो मैंने आपसे आग्रह किया था, देश और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों में सक्रिय योगदान के लिए आपसे अपील की थी। बीते वर्ष एनसीसी के कैडेट्स ने कई महत्वपूर्ण कदमों के साथ खुद को जोड़ा। विशेष तौर पर केरल में आई बाढ़ के बाद राहत और बचाव कार्यों में एनसीसी के कैडेट्स का योगदान बहुत सराहनीय है। सहयोग और समर्पण का जो पाठ आपने यहां सीखा है, उसे आपने केरल में अमल में लाया।
अभाव में पलने वाली हिमा दास ऊंचे स्तर पर पहुंची
पीएम मोदी ने कहा कि उत्‍तर पूर्व डायरेक्टर की कैडेट हिमा दास को तो आज दुनिया गौरवपूर्ण रूप से जानने लगी है। धान के खेतों पर दौड़ते-दौड़ते, खेतों की पगडंडियों पर संतुलन साधते हुए हिमा दास आज इस स्तर पर पहुंची है। अभाव को अवसर बनाते हुए हिमा ने पहले जूनियर एथलिटिक्स चैंपियनशिप में, फिर एशियाई खेलों में देश को गौरवान्वित किया है। ऐसी युवा प्रतिभाओं को जब मैं देखता हूं, जब मिलता हूं तो भरोसा तो मजबूत होता ही है, इस भरोसे को और सशक्त करने की ऊर्जा मिलती है।

Back to Top

Search