Comments Off on स्वदेश रवाना हुए शी जिनपिंग 6

स्वदेश रवाना हुए शी जिनपिंग

ताज़ा ख़बर, ताज़ा समाचार, दिल्ली, प्रमुख ख़बरें, बड़ी ख़बरें

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भारत के तीन-दिवसीय दौरे की समाप्ति के बाद शुक्रवार को स्वदेश रवाना हो गए।
शी ने यात्रा की शुरुआत बुधवार को अहमदाबाद से की थी, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी अगवानी की थी। वह उसी दिन राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली आए थे।
चीन के राष्ट्रपति के आधिकारिक दौरे पर उनकी पत्नी पेंग लियुआन भी मौजूद थीं।
स्वदेश रवाना होने से पूर्व शी ने लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात की।

Back to Top

Search