सोनिया-राहुल ने स्वीकारी हार, बुलाई सीडब्लूसी की बैठक
चुनाव, ताज़ा ख़बर, ताज़ा समाचार, दिल्ली, प्रमुख ख़बरें, बड़ी ख़बरें, लोक सभा May 17, 2014 , by ख़बरें आप तककांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव में हार की जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए नई सरकार को बधाई दी है। पार्टी इतिहास में सबसे बड़ी हार का सामना कर रही कांग्रेस ने दोहराया है कि वह अपनी परंपरा, बुनियादी सिद्धांतों और आदर्शों के साथ कोई समझौता नहीं करेगी।
ज्यादातर सीट पर चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद सोनिया और राहुल गांधी मीडिया से रूबरू हुए। राहुल ने नई सरकार को बधाई देते हुए कहा कि पार्टी उपाध्यक्ष होने के नाते वह इस हार की जिम्मेदारी लेते हैं। इसके बाद सोनिया ने भी नई सरकार को जीत पर बधाई दी।
सोनिया ने कहा कि कांग्रेस ने अपनी उपलब्धियों, नीतियों और सिद्धांतों के आधार पर विरोधियों का सामना किया। लेकिन हमें वह समर्थन नहीं मिला, जिसकी हमें आशा थी। पार्टी मानती है कि चुनाव में हार जीत होती रहती है। यह जनादेश स्पष्ट तौर पर हमारे खिलाफ हैं। हमें इसे स्वीकार करते हैं।
नई सरकार से उम्मीद जताते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि वह समाज की एकता और देश के हितों के साथ समझौता नहीं करेगी। जहां तक कांग्रेस का प्रश्न है, हम अपने बुनियादी सिद्धांतों और आदर्शों के लिए हमेशा संषर्ष करेगी। अपने इन सिद्धातों के साथ पार्टी कोई समझौता नहीं करेगी।
हार के बाद कांग्रेस में हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले संगठन में बड़े बदलाव कर सकती है। महाराष्ट्र में पार्टी की जबरदस्त हार के बाद मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। बदलाव की रूपरेखा तैयार करने और हार के कारणों पर विचार करने के लिए सोनिया गांधी ने 19 मई को सीडब्लूसी की बैठक बुलाई है।
तुरंत देखे
-
-
कांग्रेस के चार लोकसभा सांसद मानसून सत्र के लिए निलंबित
July 25, 2022 -
-
-
-
-
ये नया बिहार है! हुमा कुरैशी की दमदार सीरीज का ट्रेलर जारी
August 1, 2022 -
-
-
रीसेंट पोस्ट
- मिथिला की धरती दरभंगा में रुद्र फाउंडेशन ऑफ इंडिया (सामाजिक संस्था) रोहतास को राष्ट्रीय अवॉर्ड से किया गया सम्मानित
- बिहार बंद का मिला-जुला असर, कई स्थानों पर दिखी जोर जबरदस्ती
- भाजपा का बिहार में कुशवाहा जाति पर भरोसा कायम, नयी टीम में नहीं मिली महिलाओं को तवज्जो
- नरेंद्र मोदी ने पीएम पद से दिया इस्तीफा, 8 जून को मिल सकता है देश को नया प्रधानमंत्री
- गठबंधन (इंडिया) सीट बंटवारे पर सकारात्मक तरीके से आगे बढ़ रही बात- खरगे
रीसेंट कमेंट्स