Comments Off on सुशांत सुसाइड केस:सिटी एसपी को जबरन क्वारैंटाइन करने पर नीतीश ने कहा-जो भी हुआ वह ठीक नहीं, डीजीपी महाराष्ट्र पुलिस के अधिकारियों के बात कर रहे 6

सुशांत सुसाइड केस:सिटी एसपी को जबरन क्वारैंटाइन करने पर नीतीश ने कहा-जो भी हुआ वह ठीक नहीं, डीजीपी महाराष्ट्र पुलिस के अधिकारियों के बात कर रहे

आमने सामने, ताज़ा समाचार, बिहार, मुम्बई

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड केस की जांच के लिए मुंबई पहुंचे पटना के सिटी एसपी विनय कुमार तिवारी को बीएमसी के अधिकारियों ने जबरन क्वारैंटाइन कर दिया। इस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जो कुछ भी हुआ है वह ठीक नहीं है। डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय महाराष्ट्र पुलिस के अधिकारियों से बात कर रहे हैं। इस सवाल पर क्या आप महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे से बात करेंगे, नीतीश ने कहा कि यह कोई राजनीतिक बात नहीं है। सीबीआई जांच के सवाल को नीतीश टाल गए। सोमवार को नीतीश विधानमंडल के एक दिवसीय सत्र में शामिल होने ज्ञान भवन पहुंचे थे। यहां पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने यह बात कही।
गुप्तेश्वर पांडेय बोले-महाराष्ट्र के डीजीपी से बात करूंगा
इससे पहले सिटी एसपी विनय तिवारी को जबरन क्वारैंटाइन किये जाने पर डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा कि मैं इस मसले पर महाराष्ट्र के डीजीपी से बात करूंगा। सिटी एसपी को आग्रह के बावजूद आईपीएस मेस में रहने की जगह नहीं दी गई। उन्हें गोरेगांव के एक गेस्ट हाउस में रखा गया है। इस केस की मुख्य अभियुक्त रिया फिलहाल रिया फरार है। पुलिस उसके फ्लैट पर गई थी, लेकिन नहीं मिली। रिया की वीडियो जिसमें वह खुद को बेकसूर बता रही है, पर डीजीपी ने कहा कि वीडियो के जरिए वह अपनी बात क्यों कह रही है। उसे सामने आकर पुलिस के समक्ष अपना बयान दर्ज कराना चाहिए।
बता दें कि 14 जून को एक्टर सुशांत सिंह ने मुंबई स्थित अपने फ्लैट में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। सुशांत के परिवार वालों ने 28 जुलाई को पटना के राजीव नगर थाने में रिया और उसके परिवार वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। चार अधिकारी जांच के लिए मुंबई गए हुए हैं और वहां की लोकल पुलिस के साथ मिलकर मामले की जांच कर रहे हैं। हालांकि, यह आरोप लग रहे हैं कि मुंबई पुलिस बिहार पुलिस के साथ कोऑपरेट नहीं कर रही है।
डीजीपी ने भी कहा था कि मुंबई पुलिस इस मामले में सहयोग नहीं कर रही है। उन्होंने न तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट हमें सौंपा, न सीसीटीवी फुटेज और न ही कोई सूचनाएं जो अब तक जांच के दौरान बरामद की गई। इसके बाद रविवार को सिटी एसपी विनय तिवारी को जांच के लिए मुंबई भेजा गया। वहां जाते ही उन्हें क्वारैंटाइन कर दिया गया।

Back to Top

Search