![](http://khabrainaaptak.com/wp-content/uploads/2019/07/02_07_2019-jasprit_bumrah_team_india_win_19363580_215757416-53x53.jpg)
![](http://khabrainaaptak.com/wp-content/uploads/2014/03/06_03_2014-6ghai-207x191.jpg)
सुभाष घई की ड्रीम फिल्म ‘कांची’ का ट्रेलर आज होगा लॉन्च
ताज़ा समाचार, प्रमुख ख़बरें, बॉलीवुड, मनोरंजन March 7, 2014 , by superमुंबई। आखिरकार सुभाष घई की ड्रीम फिल्म ‘कांची: द अनब्रेकेबल’ का पहला पोस्टर रिलीज हो गया। फिल्म का ट्रेलर आज शाम को चार बजे लॉन्च हो जाएगा। ये एक म्यूजिकल हिंदी ड्रामा फिल्म है। सुभाष घई इस फिल्म पर कई सालों से काम कर रहे थे।
सुभाष घई इस फिल्म से नई अभिनेत्री मिष्ठी को लॉन्च कर रहे हैं। 25 अप्रैल को फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक दे देगी। फिल्म के पोस्टर में दिखाई गई औरत की तस्वीर उसके दर्द की कहानी बयां कर रही है। ये फिल्म एक लड़की की लड़ाई की कहानी पर आधारित है। मिष्ठी के अलावा फिल्म में कार्तिक तिवारी मुख्य भूमिका में हैं। इनके अलावा ऋषि कपूर और मिथुन चक्रवर्ती भी फिल्म का हिस्सा होंगे।
मुक्ता आर्ट्स के बैनर तले बनने जा रही इस फिल्म का म्यूजिक इस्माइल दरबार ने दिया है। पहले यह फिल्म पिछले साल 15 अगस्त को रिलीज होनी थी, लेकिन कई बार रिलीज डेट टलने के बाद आखिरकार घई की यह फिल्म 25 अप्रैल को रिलीज होगी।
तुरंत देखे
-
कांग्रेस के चार लोकसभा सांसद मानसून सत्र के लिए निलंबित
July 25, 2022 -
-
-
-
-
-
ये नया बिहार है! हुमा कुरैशी की दमदार सीरीज का ट्रेलर जारी
August 1, 2022 -
-
-
![](http://khabrainaaptak.com/wp-content/themes/news-mix/images/placeholders/banner-300-300.jpg)
रीसेंट कमेंट्स