सीडब्ल्यूसी की बैठक खत्म,इस्तीफे की पेशकश खारिज
ताज़ा ख़बर, ताज़ा समाचार, दिल्ली, प्रमुख ख़बरें, बड़ी ख़बरें May 19, 2014 , by ख़बरें आप तकलोकसभा चुनाव में हुए खराब प्रदर्शन के मद्देनजर कांग्रेस कार्यसमिति [सीडब्ल्यूसी] की सोमवार शाम को शुरू हुई बैठक समाप्त हो गई है। सूत्रों के मुताबिक बैठक के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने हार की जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की पेशकश की। हालांकि कांग्रेस कार्यसमिति ने सोनिया व राहुल गांधी में पूरा भरोसा जताते हुए उनके इस्तीफे की पेशकश को खारिज कर दिया।
कांग्रेस को मिली करारी हार पर मंथन के लिए बुलाई गई बैठक में सदस्यों ने सोनिया गांधी और राहुल के नेतृत्व पर ही भरोसा जताते हुए उनके नेतृत्व का प्रस्ताव पास कर दिया। सूत्रों की माने तो प्रियंका गांधी की अभी पार्टी के लिए कोई भूमिका नहीं बनी है। बताया जाता है कि पार्टी की हार की जिम्मेदारी मनमोहन सिंह ने ले ली है।
इससे पहले ही इसका अंदेशा जताया जा रहा है कि सीडब्ल्यूसी के सदस्य समिति की आज की बैठक में इस्तीफे की पेशकश कर सकते हैं। गौरतलब है कि सोलहवीं लोकसभा के चुनाव में कांग्रेस को 543 सीटों में से मात्र 44 सीटें हासिल हुई हैं जो पार्टी का अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन है। पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के लोकसभा सदस्यों की संख्या 206 थी।
तुरंत देखे
-
-
कांग्रेस के चार लोकसभा सांसद मानसून सत्र के लिए निलंबित
July 25, 2022 -
-
-
-
-
ये नया बिहार है! हुमा कुरैशी की दमदार सीरीज का ट्रेलर जारी
August 1, 2022 -
-
-
रीसेंट पोस्ट
- मिथिला की धरती दरभंगा में रुद्र फाउंडेशन ऑफ इंडिया (सामाजिक संस्था) रोहतास को राष्ट्रीय अवॉर्ड से किया गया सम्मानित
- बिहार बंद का मिला-जुला असर, कई स्थानों पर दिखी जोर जबरदस्ती
- भाजपा का बिहार में कुशवाहा जाति पर भरोसा कायम, नयी टीम में नहीं मिली महिलाओं को तवज्जो
- नरेंद्र मोदी ने पीएम पद से दिया इस्तीफा, 8 जून को मिल सकता है देश को नया प्रधानमंत्री
- गठबंधन (इंडिया) सीट बंटवारे पर सकारात्मक तरीके से आगे बढ़ रही बात- खरगे
रीसेंट कमेंट्स