Comments Off on सियासी विरासत की नई पौध:शरद की बेटी बिहारीगंज से और शत्रुघ्न के बेटे लव बांकीपुर से कांग्रेस के टिकट पर मैदान में 1

सियासी विरासत की नई पौध:शरद की बेटी बिहारीगंज से और शत्रुघ्न के बेटे लव बांकीपुर से कांग्रेस के टिकट पर मैदान में

चुनाव, ताज़ा समाचार, बिहार, विधान सभा

अखिलेश के बेटे भी बनेंगे कांग्रेसी, तारिक अनवर के साले शहजाद भी कांग्रेस में आने की तैयारी में
समाजवादी आंदोलन के पुरोधा व अस्वस्थ शरद यादव की बेटी सुभाषिणी यादव ने पिता की कर्मभूमि मधेपुरा जिले के बिहारीगंज से चुनाव लड़ने के लिए बुधवार को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। सुभाषिनी हरियाणा के एक राजनीतिक परिवार की बहू हैं।
सुभाषिनी ने पिछले साल लोकसभा चुनावों में मधेपुरा का दौरा भी किया था। इस मौके पर सुभाषिणी ने कहा कि हमारे पिताजी की तबीयत ठीक नहीं है, इसलिए इस बार वो खुद बिहार की राजनीति में सक्रिय नहीं हैं। मैं उनकी बेटी होने के नाते उनकी राजनीतिक विरासत को आगे ले जाऊंगी और चुनाव मैदान में उतरूंगी।
तारिक अनवर के साले शहजाद भी कांग्रेस में आने की तैयारी में
शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा को कांग्रेस ने बांकीपुर विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा पिछले साल ही भाजपा का दामन छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे। राज्यसभा सांसद अखिलेश सिंह के बेटे आकाश सिंह को भी टिकट मिलने की संभावना है। वरीय नेता तारिक अनवर की पत्नी के भाई शहजाद नवी के भी उम्मीदवार बनाए जाने की चर्चा है।
काली पांडेय की कांग्रेस में वापसी, बोले-पुराने घर में लौट आया हूं
1984 में इंदिरा गांधी की हत्या के बाद कांग्रेस के प्रति पूरे देश में सहानुभूति लहर के बीच गोपालगंज से निर्दलीय लोकसभा चुनाव जीतने वाले चर्चित काली पांडेय कुचायकोट से नामांकन करने के एक दिन बाद कांग्रेस मेंशामिल हुए। काली पांडेय ने कहा कि राजीव गांधी में जो आकर्षण था वो अतुलनीय है। हम अपने पुराने घर में लौटे हैं।

Back to Top

Search