

सियाचिन ग्लेशियर में हिमस्खलन, सेना के 10 जवानों का पता नहीं
ताज़ा ख़बर, ताज़ा समाचार, प्रमुख ख़बरें, बड़ी ख़बरें February 3, 2016 , by ख़बरें आप तकजम्मू कश्मीर में सियाचिन ग्लेशियर में एक सैन्य चौकी के हिमस्खलन की चपेट में आ जाने से एक जूनियर कमीशंड अधिकारी (जेसीओ) सहित 10 सैनिकों के फंसे होने की खबर है।
खबरों के अनुसार ये जवान उस समय हिमस्खलन की चपेट में आ गए जब ये 5,800 मीटर यानी 19,000 फीट की ऊंचाई पर गश्त लगा रहे थे।
उधमपुर स्थित उत्तरी कमान के रक्षा पीआरओ कर्नल एस डी गोस्वामी ने बताया कि आज तड़के लददाख क्षेत्र के उत्तरी ग्लेशियर सेक्टर में 19 हजार फुट की उंचाई पर स्थित एक चौकी हिमस्खलन की चपेट में आ गयी। उन्होंने कहा कि इसमें फंसे जवानों को निकालने के लिए बड़े पैमाने पर बचाव अभियान चलाया गया है। प्रवक्ता ने कहा कि अभी इस बारे में विस्तार से जानकारी का इंतजार है।
हिमस्खलन की घटना ग्लेशियर के उत्तरी हिस्से में हुई है जिससे एक चौकी के इसमें दबने की खबर है। पिछले महीने भी हिमस्खलन की घटना में कुछ जवानों की मौत हो गयी थी।
तुरंत देखे
-
-
कांग्रेस के चार लोकसभा सांसद मानसून सत्र के लिए निलंबित
July 25, 2022 -
-
-
-
-
ये नया बिहार है! हुमा कुरैशी की दमदार सीरीज का ट्रेलर जारी
August 1, 2022 -
-
-

रीसेंट पोस्ट
- संविधान,गांधी परिवार से लेकर केजरीवाल तक,पीएम मोदी ने विपक्ष को मुद्दों पर घेरा
- हरियाणा कैबिनेट ने वन्य जीव संरक्षण नियम को दी मंजूरी
- सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की हुई बैठक
- मिथिला की धरती दरभंगा में रुद्र फाउंडेशन ऑफ इंडिया (सामाजिक संस्था) रोहतास को राष्ट्रीय अवॉर्ड से किया गया सम्मानित
- बिहार बंद का मिला-जुला असर, कई स्थानों पर दिखी जोर जबरदस्ती
रीसेंट कमेंट्स