Comments Off on साल का पहला दिन बना सीजन का सबसे ठंडा दिन 2

साल का पहला दिन बना सीजन का सबसे ठंडा दिन

ताज़ा ख़बर, ताज़ा समाचार, प्रमुख ख़बरें, बिहार

जाड़े के मौसम में सोमवार इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। साल की पहली तारीख को उत्तर बिहार में इस सीजन का अभी तक का सबसे कम अधिकतम और न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। जानलेवा हुई सर्दी के कारण जिले में पांच और लोगों की मौत हो गई।
इधर, डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा ने सोमवार को अधिकतम तापमान 13.5 डिग्री जबकि न्यूनतम 8.1 डिग्री रिकॉर्ड किया। इससे पहले सबसे कम अधिकतम तापमान 26 दिसंबर को 14.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 24 दिसंबर को 8.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। 31 दिसंबर की अपेक्षा अधिकतम तापमान में 2.7 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान में 1.3 डिग्री का गिरावट आयी। 31 दिसंबर को अधिकतम तापमान 16.2 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था।

Back to Top

Search