Comments Off on श्रीकृष्ण की मूर्ति के साथ जरूर रखनी चाहिए बांसुरी, गाय, तुलसी की माला 7

श्रीकृष्ण की मूर्ति के साथ जरूर रखनी चाहिए बांसुरी, गाय, तुलसी की माला

ऑडियो, विडियो

भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी 5 चीजें घर के मंदिर में रखेंगे तो पूजा जल्दी हो सकती है सफल
शुक्रवार, 23 अगस्त और शनिवार, 24 अगस्त को जन्माष्टमी है। इस साल पंचांग भेद की वजह से दो दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप बाल गोपाल की पूजा करने का विशेष महत्व है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार जानिए श्रीकृष्ण से जुड़ी 5 ऐसी चीजें, जिन्हें बाल गोपाल की मूर्ति के साथ जरूर रखना चाहिए।
बांसुरी
बांसुरी भगवान कृष्ण की सबसे प्रिय वस्तुओं में से एक है। वास्तु के अनुसार भी बांसुरी घर में रखना शुभ होता है। बांसुरी को भगवान कृष्ण की मूर्ति या तस्वीर के साथ रखेंगे तो घर में सुख-शांति बनी रहती है। श्रीकृष्ण को बांसुरी नंद बाबा ने दे थी और श्रीकृष्ण ने हमेशा इसे अपने साथ रखा।
गाय की मूर्ति
गाय और भगवान कृष्ण का गहरा संबंध है। श्रीकृष्ण ने बालपन में गायों को चराया था। इसी बात से स्पष्ट है कि गाय भगवान श्रीकृष्ण को बहुत प्रिय है। गाय को भोजन कराना, गाय का दान करना और भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति के साथ गाय की मूर्ति रखना बहुत ही शुभ माना जाता है।
तुलसी की माला
घर में तुलसी का पौधा लगाना अनिवार्य परंपरा है। भगवान श्रीकृष्ण को तुलसी के बिना भोग नहीं लगाया जाता है। बाल गोपाल की मूर्ति के साथ तुलसी की माला जरूर रखनी चाहिए।
मोर पंख
श्रीकृष्ण को राधा ने मोर पंख दिया था। तभी से भगवान श्रीकृष्ण इसे अपने साथ हमेशा रखा। मोर पंख के बिना श्रीकृष्ण का श्रृंगार अधूरा रहता है। इसलिए कृष्ण मूर्ति के साथ मोर पंख जरुर रखें।
माखन-मिश्री
घर के मंदिर में रोज सुबह-शाम भोग लगाना चाहिए। श्रीकृष्ण को माखन-मिश्री चढ़ाएं, क्योंकि ये भगवान का सबसे प्रिय भोग है। इसके बिना कृष्ण पूजा पूरी नहीं होती है।

Back to Top

Search