![](http://khabrainaaptak.com/wp-content/uploads/2019/07/02_07_2019-jasprit_bumrah_team_india_win_19363580_215757416-53x53.jpg)
![](http://khabrainaaptak.com/wp-content/uploads/2014/09/26_09_2014-26shivsena-207x191.jpg)
शिवसेना ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची
ताज़ा ख़बर, ताज़ा समाचार, प्रमुख ख़बरें, बड़ी ख़बरें, मुम्बई September 26, 2014 , by ख़बरें आप तकमहाराष्ट्र में गठबंधन टूटने के बाद शिवसेना ने शुक्रवार को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की।
शिवसेना ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में हिंगाना से प्रकाश जाधव को, रामटेक से आशीष जायसवाल को, दक्षिण नागपुर से किरण पाडंव को, सेंट्रल नागपुर से सतीश हरदे को, पूर्वी नागपुर से अजय दलाल को, पश्चिमी नागपुर से दिगंबर ठाकरे को, उत्तरी नागपुर से बंदू पर्वे को और कातोल से राजू हर्ने को अपना उम्मीदवार बनाया है।
पच्चीस वर्ष पुराने गठबंधन के टूटने के बाद उम्मीदवारों की सूची जारी करने में शिवसेना अपनी पूर्व सहयोगी भाजपा से एक कदम आगे निकल गई है। वहीं, उम्मीदवारों के नाम दाखिल करने का अंतिम समय नजदीक होने के चलते अब भाजपा समेत अन्य पार्टियां भी अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित करने की तैयारी में जुट गई है। संभावना है कि शुक्रवार को भाजपा भी अपने कुछ उम्मीदवारों के नाम घोषित कर सकती है।
तुरंत देखे
-
कांग्रेस के चार लोकसभा सांसद मानसून सत्र के लिए निलंबित
July 25, 2022 -
-
-
-
-
-
ये नया बिहार है! हुमा कुरैशी की दमदार सीरीज का ट्रेलर जारी
August 1, 2022 -
-
-
![](http://khabrainaaptak.com/wp-content/themes/news-mix/images/placeholders/banner-300-300.jpg)
रीसेंट कमेंट्स