Comments Off on ‘शांति’ से ‘मस्तानी’ बन बॉलीवुड पर छाईं दीपिका 5

‘शांति’ से ‘मस्तानी’ बन बॉलीवुड पर छाईं दीपिका

आधीआबादी, बॉलीवुड, बॉलीवुड गैलरी, मनोरंजन, मुम्बई

खूबसूरत आखें, मासूम चेहरा और अपनी सादगी से दर्शकों को दिवाना बनाने वाली एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण 5 जनवरी को 30वां जन्मदिन मना रही हैं। 1986 में जन्मी दीपिका के पिता प्रकाश पादुकोण देश के मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी रह चुके हैं।बॉलीवुड में दीपिका पादुकोण एक ऐसी अभिनेत्री के तौर पर शुमार की जाती है जिन्होंने फिल्म उद्योग में अपने दमदार अभिनय से दर्शकों के बीच खास पहचान बनायी है।दीपिका नए जमाने की मशहूर अदाकारा हैं लेकिन हाल ही में आई उनकी फिल्म ‘बाजीराव-मस्तानी’की कामयाबी के बाद उनका नाम मधुबाला, माधुरी जैसी अभिनेत्रियों की गिनती में शुमार हो गया है। उन्होंने अब तक दो फिल्मफेयर पुरस्कार भी जीते हैं।दीपिका का जन्म डेनमार्क की राजधानी कोपनहेगन में 5 जनवरी 1986 को हुआ। बेंगलुरू में पली-बढ़ी दीपिका की मातृभाषा कोंकणी है। उन्होंने किशोरावस्था में राष्ट्रीय स्तर की चैंपियनशिप में बैडमिंटन खेला था। बाद में खेल को पीछे छोड़ उन्होंने मॉडलिंग को अपना करियर चुना।एक सौ करोड़ क्लब की क्वीन दीपिका के करियर पर एक नजर
दीपिका ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की। 2006 में प्रदर्शित कन्नड़ फिल्म ‘ऐश्वर्या’ से दीपिका ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की।
2007 में प्रदर्शित फिल्म ‘ओम शांति ओम’ से दीपिका ने बॉलीवुड में भी कदम रखा। फराह खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दीपिका दीपिका के अपोजिट शाहरूख खान थे। पहली ही फिल्म के लिए दीपिका को फिल्मफेयर का सर्वश्रेष्ठ डेब्यू अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया।
वर्ष 2008 में दीपिका की ‘बचना ऐ हसीनो’ प्रदर्शित हुयी। इस फिल्म में दीपिका की जोड़ी रणबीर कपूर के साथ थी। फिल्म टिकट खिड़की पर औसत सफलता ही हासिल कर सकी। इसके बाद दीपिका की चांदनी ‘चैक टू चाइना’ और ‘कार्तिक कॉलिंग कार्तिक’ जैसी फिल्में प्रदर्शित हुई जो बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा सकी।
2010’हाउसफुल’, 2010 ‘ब्रेक के बाद’, 2010 ‘खेलें हम जी जान से’, 2011 ‘दम मारो दम’, 2011 ‘आरक्षण’, 2011 ‘देसी ब्वॉयज’,2011 ‘लफंगे परिंदे’, 2012 ‘कॉकटेल’, 2013 ‘रेस 2’, 2013 ‘बॉम्बे टॉकीज’ 2013 ‘ये जवानी है दीवानी’, 2013 ‘चेन्नई एक्सप्रेस’, 2013 ‘गोलियों की रासलीला’, 2014 ‘हैप्पी न्यू ईयर’,2014 ‘फाइडिंग फेनी’ 2015 ‘पीकू’, ‘तमाशा’ और बाजीराव-मस्तानी ‘बाजीराव मस्तानी’ जैसी फिल्मों में अपनी बेहतरीन अभिनय प्रतिभा का प्रदर्शन किया है।
दीपिका ने अपने फिल्मी करियर के दौरान कई पुरस्कार जीते। इनमें सर्वश्रेष्ठ नवोदित महिला का किरदार, सबसे पसंदीदा सबसे पसंदीदा नई हीरोइन, सर्वश्रेष्ठ नवांगतुक पुरस्कार (महिला), ग्लेम नवोदित कलाकार (महिला), सफल भूमिका (महिला) जैसी श्रेणियों के पुरस्कार शामिल हैं।
दीपिका की पर्सनल लाइफ बात की जाए तो उनका नाम रणबीर कपूर का नाम भी जोड़ा जा चुका है। दीपिका ने अपनी गर्दन पर उनके नाम का टैटू भी बनवाया था। फिलहाल चर्चा है कि वह रणवीर सिंह को डेट कर रही हैं। देखने वाली बात यह होगी कि वह इस साल अपना जन्मदिन किसके साथ मनाती हैं।

Back to Top

Search