Comments Off on शहद और लहसुन को मिलाकर खाने से फंगल इंफेक्शन खत्म हो जाता है 2

शहद और लहसुन को मिलाकर खाने से फंगल इंफेक्शन खत्म हो जाता है

कृषि / पर्यावरण, महानगर

मौसम बदलते ही लोगों को सर्दी-खांसी, जुकाम, गले में इंफेक्शन जैसी कई बीमारी घेरने का खतरा दुगुना बन जाता है। ऐसे में यदि हम कुछ बातों को ध्यान देंगे तो इन बीमारियों से आसानी से बचा जा सकता है। लगभग सभी घरों के किचन में लहसुन और शहद तो जरूर रहते हैं, लेकिन दादी-नानी के घरेलु उपचार के बारे में जानेंगे तो आप भी चौंक जाएंगे। लहसुन और शहद दोनो ही प्राकृतिक गुणों से भरपूर हैं।
जहां लहसुन में कई प्रकार के औषधिय गुण होते हैं तो वहीं शहद में शरीर को जवां और ऊर्जा देने का काम करता है। लेकिन यदि दोनों को मिश्रण करके सेवन किया जाए तो आप कई बीमारियों से बच सकते हो। आज हम आपको बता रहे हैं ।
लहसुन और शहद को मिलाकर खाने के फायदे
1. साइनस और सर्दी जुकाम
यदि साइनस की समस्या या सर्दी जुकाम हो गया हो तो आप लहसुन और शहद को मिलाकर सेवन करें। ऐसा करने से शरीर के अंदर की गर्मी बढ़ती है जिससे ऐसे सभी रोग खत्म हो जाते हैं।गले में इंफेक्शन
इंफेक्शन का गले में होना एक आम समस्या है। यह संक्रमण की वजह से होता है। शहद और लहसुन को एक साथ मिलाकर सेवन करने से गले की समस्याएं जैसे गले में सूजन, गले में खराश आदि दूर हो जाती है।
डायरिया
यदि आपको या फिर घर में मौजूद शिशु को दस्त अधिक लग रहे हों तो आप लहसुन और शहद की थोड़ी सी मात्रा का सेवन करें। इससे डायरिया यानि दस्त की समस्या ठीक हो जाएगी और पेट भी संक्रामक बीमारियों से बचा रहेगा।
दिल के रोग
लहसुन और शहद को मिलाकर सेवन करने से दिल की बीमारी का खतरा कम हो जाता है। यही नहीं लहसुन और शहद का मिश्रण रक्त संचार को ठीक रखने के अलावा दिल की धमनियों में जमी वसा को भी खत्म कर देता है।ऐसे मजबूत करें इम्यून तंत्र
शरीर में बीमारियों के लगने की मुख्य वजह है हमारे शरीर के इम्यून तंत्र का गड़बड़ रहना या कमजोर रहना। इम्यून सिस्टम को यदि आप मजबूत बनाए रखना चाहते हो तो आप नियमित लहसुन और शहद से बने मिश्रण का सेवन करें।
फंगल इंफेक्शन
शरीर में जब फंगल इंफेक्शन हो जाता है तब सारे शरीर में संक्रमित हो जाता है और शरीर धीरे-धीरे कमजोर हो जाता है। ऐसे में शहद और लहसुन को मिलाकर खाने से फंगल इंफेक्शन खत्म हो जाता है।
शरीर की गंदगी
लहसुन और शहद का मिश्रण शरीर की गंदगी को डीटॉक्स कर देता है। इससे शरीर की गंदगी बाहर निकल जाती है।

Back to Top

Search