

विधान परिषद चुनाव में नवल किशोर यादव चौथी बार जीते
ताज़ा ख़बर, ताज़ा समाचार, बिहार, राज्य, विधान परिषद् March 27, 2014 , by ख़बरें आप तकबिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए हुए चुनाव में पटना शिक्षक क्षेत्र से राजद छोड़ भाजपा में शामिल हुए प्रो.नवल किशोर यादव ने चौथी बार जीत दर्ज की। उनके समर्थन में 70 प्रतिशत मत पड़े। सारण शिक्षक सीट पर माध्यमिक शिक्षक संघ के महामंत्री व भाकपा नेता केदारनाथ पांडेय तीसरी बार कब्जा बरकरार रखने में कामयाब हुए। उन्होंने जदयू छोड़ भाजपा में शामिल हुए चंद्रमा सिंह को पछाड़ा। तिरहुत शिक्षक सीट पर भाजपा के नरेन्द्र प्रसाद सिंह को पराजित कर प्रो.संजय कुमार सिंह ने 18 वर्षों के बाद भाकपा का झंडा बुलंद किया।
कोसी स्नातक सीट से भाजपा के एनके यादव ने जदयू के संजय कुमार चौहान को पराजित किया। सभी नव निर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल 7 मई, 2014 से शुरू होगा। मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल 6 मई को पूरा होगा। शिक्षक और स्नातक क्षेत्र की चार-चार सीटों के लिए रविवार को मतदान हुआ था।मतगणना के बाद नतीजों की घोषणा हुई।
इधर पटना स्नातक क्षेत्र से अंतर्विरोध के बावजूद सतारूढ़ जदयू के नीरज कुमार की बढ़त कायम थी। वे राजद के आजाद गांधी से आगे चल रहे थे। भाजपा प्रत्याशी बेंकटेश तीसरे स्थान पर थे। तिरहुत स्नातक सीट से पूर्व मंत्री व जदयू छोड़ निर्दलीय चुनाव लड़ रहे देवेशचंद्र ठाकुर भाजपा के राम कुमार सिंह से पीछे हो गये थे। दरभंगा स्नातक सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्व विधान पार्षद दिलीप चौधरी जदयू के मौजूदा विधान पार्षद विनोद कुमार चौधरी से आगे चल रहे थे। वहीं दरभंगा शिक्षक सीट पर कांग्रेस के मदन मोहन झा भाजपा के राम सुरेश राय से आगे थे।
तुरंत देखे
-
-
कांग्रेस के चार लोकसभा सांसद मानसून सत्र के लिए निलंबित
July 25, 2022 -
-
-
-
-
ये नया बिहार है! हुमा कुरैशी की दमदार सीरीज का ट्रेलर जारी
August 1, 2022 -
-
-

रीसेंट पोस्ट
- संविधान,गांधी परिवार से लेकर केजरीवाल तक,पीएम मोदी ने विपक्ष को मुद्दों पर घेरा
- हरियाणा कैबिनेट ने वन्य जीव संरक्षण नियम को दी मंजूरी
- सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की हुई बैठक
- मिथिला की धरती दरभंगा में रुद्र फाउंडेशन ऑफ इंडिया (सामाजिक संस्था) रोहतास को राष्ट्रीय अवॉर्ड से किया गया सम्मानित
- बिहार बंद का मिला-जुला असर, कई स्थानों पर दिखी जोर जबरदस्ती
रीसेंट कमेंट्स