Comments Off on विदेश दौरे से वापस आये एमजे अकबर का इस्तीफा! आरोपों पर बोले- सबको दूंगा जवाब 0

विदेश दौरे से वापस आये एमजे अकबर का इस्तीफा! आरोपों पर बोले- सबको दूंगा जवाब

अपराध, ताज़ा ख़बर, ताज़ा समाचार, दिल्ली, प्रमुख ख़बरें, बड़ी ख़बरें

#Metoo अभियान के तहत यौन शोषण के आरोपों का सामना कर रहे केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर अपने विदेश दौरे से आ गये हैं. इस बीच एमजे अकबर के इस्तीफा देने की खबर भी सामने आ रही है. सरकार से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, अकबर ने ईमेल के जरिए अपना इस्तीफा भेजा है. हालांकि खुद मीडिया के सामने आये एमजे अकबर इसपर कुछ नहीं बोले हैं. अकबर मोदी सरकार में विदेश राज्य मंत्री हैं और रविवार सुबह ही नाइजीरिया दौरे से देश लौटे हैं.
10 पत्रकारों ने यौन शोषण का आरोप लगाया है
बता दें कि एमजे के खिलाफ लगभग 10 पत्रकारों ने यौन शोषण का आरोप लगाया है. इसके बाद विपक्ष उनके इस्तीफे की मांग करने लगा. उनपर इस्तीफे का दबाव बढ़ गया था. भारत लौटते ही जब पत्रकारों ने अकबर से इस संबंध में सवाल किया तो उन्होंने कहा कि वह आरोपों पर बाद में जवाब देंगे. आधिकारिक विदेश यात्रा पर गए केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री ने अभी तक खुद पर लगे आरोपों पर कोई जवाब नहीं दिया है.
क्या आरोप है अकबर पर
बता दें कि प्रिया रमानी और प्रेरणा सिंह बिंद्रा नाम की दो महिला पत्रकारों ने एमजे अकबर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है. प्रिया रमानी ने एमजे अकबर पर आरोप लगाया है कि उन्होंने होटल के एक कमरे में इंटरव्यू के दौरान कई महिला पत्रकारों के साथ आपत्तिजनक हरकतें की है. वहीं, बिंद्रा ने कहा है कि उनके साथ हुई घटना 17 साल पुरानी है और सबूत न होने कारण वे चुप रहीं थीं. उन्होंने बताया कि एमजे अकबर उनसे अश्लील टिप्पणियां किया करते थे. इन दो महिला पत्रकारों के अलावा कई अन्य महिला पत्रकार भी एमजे अकबर के खिलाफ सामने आई हैं.
इधर बीजेपी के नेता मंत्री एमजे अकबर पर कुछ भी साफ़ नहीं बोले हैं. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि सच और गलत का पता लगाया जायेगा तभी कुछ कार्रवाई होगी. केन्द्रीय मंत्री उमा भारती ने इसपर कहा था कि यह अकबर और उन महिलाओं के बीच का मामला है इसलिए वह इनपर कुछ भी नहीं बोल सकती.

Back to Top

Search