लोकसभा चुनाव में इन सितारों की नैया लगी पार, इनकी डूब गई
उत्तर प्रदेश, कोलकत्ता, गुजरात, चुनाव, चेन्नई, झारखंड, ताज़ा ख़बर, ताज़ा समाचार, दिल्ली, प्रमुख ख़बरें, बड़ी ख़बरें, बिहार, बॉलीवुड, बॉलीवुड गैलरी, मनोरंजन, महानगर, मुम्बई, राज्य, लोक सभा May 17, 2014 , by ख़बरें आप तकलोकसभा चुनाव 2014 के नतीजों ने जिस तरह से नेताओं की किस्मत बदल दी। ठीक उसी तरह इस चुनाव में बॉलीवुड के कई दिग्गजों की किस्मत भी दांव पर लगी थी, जिनमें से कुछ सितारों की नैया पार लग गई, लेकिन कुछ बुरी तरह से हार गए। आइए आपको बताते हैं कि किन सेलेब्रिटीज को मिली जीत, किसने चखा हार का स्वाद..
जीते
किरण खेर चंडीगढ़ से किरण खेर जीतीं। किरण खेर भाजपा प्रत्याशी हैं। इन्होंने कांग्रेस के पवन बंसल और आम आदमी पार्टी की गुल पनाग को हरा दिया है।
मुनमुन सेन पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा से तृणमूल कांग्रेस की प्रत्याशी मुनमुन सेन जीत गईं हैं।
शत्रुघ्न सिन्ह पटना साहिब से भाजपा प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा जीते। पिछली बार ये 1,25 लाख वोटों से आगे थे, लेकिन इस बार 2.5 लाख वोटों से जीते हैं।
परेश रावल गुजरात के पूर्वी अहमदाबाद सीट से परेश रावल जीत गए हैं।
बाबुल सुप्रीयो आसनसोल से भाजपा के प्रत्याशी बाबुल सुप्रीयो जीत गए हैं।
मनोज तिवारी उत्तर पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी जीते
विनोद खन्ना गुरुदासपुर से भाजपा के प्रत्याशी विनोद खन्ना जीत गए हैं।
हेमा मालिनी मथुरा से भाजपा की प्रत्याशी हेमा मालिनी जीत गईं हैं।
हारे
स्मृति जुबीन ईरानी अमेठी से भाजपा प्रत्याशी। ये आम आदमी पार्टी के कुमार विश्वास और कांग्रेस राहुल गांधी के खिलाफ खड़ी थीं।
महेश मांजरेकर उत्तर पश्चिमी मुंबई से महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के प्रत्याशी महेश मांजरेकर हार गए हैं।
नगमा मेरठ से कांग्रेस प्रत्याशी नगमा हार गईं हैं।
रवि किशन जौनपुर से कांग्रेस के प्रत्याशी रवि किशन हार गए हैं।
प्रकाश झा पश्चिमी चंपारण से जेडीयू के प्रत्याशी हार गए हैं।
बप्पी लाहिड़ी श्रीरामपुर से भाजपा प्रत्याशी बाबुल सुप्रीयो हार गए हैं।
राखी सावंत उत्तर पश्चिमी मुंबई से निर्दलीय से लड़ने वाली राखी सावंत हार गईं हैं।
राज बब्बर गाजियाबाद से कांग्रेस प्रत्याशी राज बब्बर हार गए हैं। ये भाजपा के वीके सिंह के खिलाफ खड़े हुए थे।
जया प्रदा बिजनौर से आरएलडी की प्रत्याशी जया प्रदा हार गईं हैं।
जावेद जाफरी लखनऊ से आप के प्रत्याशी जावेद जाफरी हार गए हैं।
तुरंत देखे
-
-
कांग्रेस के चार लोकसभा सांसद मानसून सत्र के लिए निलंबित
July 25, 2022 -
-
-
-
-
ये नया बिहार है! हुमा कुरैशी की दमदार सीरीज का ट्रेलर जारी
August 1, 2022 -
-
-
रीसेंट पोस्ट
- मिथिला की धरती दरभंगा में रुद्र फाउंडेशन ऑफ इंडिया (सामाजिक संस्था) रोहतास को राष्ट्रीय अवॉर्ड से किया गया सम्मानित
- बिहार बंद का मिला-जुला असर, कई स्थानों पर दिखी जोर जबरदस्ती
- भाजपा का बिहार में कुशवाहा जाति पर भरोसा कायम, नयी टीम में नहीं मिली महिलाओं को तवज्जो
- नरेंद्र मोदी ने पीएम पद से दिया इस्तीफा, 8 जून को मिल सकता है देश को नया प्रधानमंत्री
- गठबंधन (इंडिया) सीट बंटवारे पर सकारात्मक तरीके से आगे बढ़ रही बात- खरगे
रीसेंट कमेंट्स