![](http://khabrainaaptak.com/wp-content/uploads/2019/07/02_07_2019-jasprit_bumrah_team_india_win_19363580_215757416-53x53.jpg)
![](http://khabrainaaptak.com/wp-content/uploads/2016/12/2016_12thumbimg22_Dec_2016_150949552-t-207x154.jpg)
लोकप्रियता के आधार पर जारी लिस्ट में विराट कोहली सबसे आगे जबकि कमाई करने वाले सेलिब्रिटीज में सलमान खान टॉप पर
क्रिकेट जगत, खेल, ताज़ा ख़बर, ताज़ा समाचार, प्रमुख ख़बरें, बड़ी ख़बरें, बॉलीवुड, बॉलीवुड गैलरी December 23, 2016 , by ख़बरें आप तकसलमान खान ने एक बार फिर शाहरुख, अक्षय जैसे स्टार्स को पीछे छोड़ दिया है। दरअसल, सलमान खान ने ‘फोर्ब्स’ द्वारा जारी की गई 100 भारतीय सेलिब्रिटीज की सूची में पहला पायदान हासिल किया है। ‘फोर्ब्स’ ने इस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सेलिब्रिटीज की लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें सलमान खान टॉप पर हैं।
फोर्ब्स’ दो आधार पर यह सूची जारी करता है। एक सेलिब्रिटी की कमाई के आधार पर और दूसरी उनकी लोकप्रियता के आधार पर। कमाई के मामले में सलमान ने शाहरुख, विराट, अक्षय को भी पीछे छोड़ दिया है।
सलमान ने 270.33 करोड़ की सालाना कमाई के साथ पहला पायदान हासिल किया है। सलमान खान हर रोज औसतन 74 लाख रुपया कमाते हैं यानी एक घंटे में उनकी कमाई 3 लाख रुपए से अधिक है। 2015 के अंत में आई फिल्म ‘प्रेम रत्न धन पायो’ और इस साल रिलीज हुई फिल्म ‘सुल्तान’ से सलमान को खूब कमाई हुई है।
दूसरे नंबर पर हैं शाहरुख इस लिस्ट में 221.75 करोड़ रुपए की कमाई के साथ शाहरुख खान दूसरे नंबर पर हैं, जबकि तीसरे नबंर पर विराट कोहली हैं। विराट की कमाई 134 करोड़ रुपए है।जबकि लोकप्रियता के आधार पर जारी लिस्ट में विराट कोहली सबसे आगे हैं। उन्होंने इस लिस्ट में सभी बॉलीवुड सितारों को भी पीछे छोड़ दिया है। कमाई के मामले में जारी टॉप 10 की लिस्ट में बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने कब्जा जमाया है। 10 सेलिब्रिटीज की लिस्ट में 7 नाम बॉलीवुड स्टार्स के हैं, जबकि दो नाम क्रिकेट जगत से हैं।इस लिस्ट में सिर्फ दो ही फीमेल नाम शामिल हो सका है। दीपिका पादुकोण ने फीमेल नाम के रूप में 6वां स्थान हासिल किया है, जबकि प्रियंका चोपड़ा ने 76 करोड़ की कमाई के साथ 8वां स्थान हासिल किया है।
अक्षय कुमार इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं, जबकि महेंद्र सिंह धौनी पांचवें नंबर पर हैं। इस लिस्ट में छठे नंबर पर दीपिका पादुकोण, सांतवें में सचिन तेंदुलकर हैं। प्रियंका चोपड़ा को 8वां स्थान मिला है। बिग बी इस लिस्ट में 9वें स्थान पर हैं, जबकि 10वें नंबर रितिक रोशन हैं।
तुरंत देखे
-
कांग्रेस के चार लोकसभा सांसद मानसून सत्र के लिए निलंबित
July 25, 2022 -
-
-
-
-
-
ये नया बिहार है! हुमा कुरैशी की दमदार सीरीज का ट्रेलर जारी
August 1, 2022 -
-
-
![](http://khabrainaaptak.com/wp-content/themes/news-mix/images/placeholders/banner-300-300.jpg)
रीसेंट कमेंट्स