Comments Off on लोकतंत्र बचाओ मार्चः सोनिया, राहुल, मनमोहन समेत कई नेताओं ने दी गिरफ्तारी 1

लोकतंत्र बचाओ मार्चः सोनिया, राहुल, मनमोहन समेत कई नेताओं ने दी गिरफ्तारी

ताज़ा ख़बर, ताज़ा समाचार, दिल्ली

मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने शुक्रवार को जंतर-मंतर से संसद तक लोकतंत्र बचाओ मार्च निकाला। लेकिन बीच में ही संसद मार्ग थाना पुलिस ने उनको रोक लिया, जिस पर सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मनमोहन सिंह समेत कई नेताओं ने गिरफ्तारी दी। हालांकि पुलिस ने कुछ देर बाद उनको छोड़ दिया।
इससे पूर्व सोनियां गांधी ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि सरकार अच्छी तरह समझ ले कि जब पानी सिर से ऊपर चला जाता है, तो लोग अच्छे-अच्छों को पानी पिला देते हैं। सरकार के दिन भी अब पूरे हो गए।
सोनिया गांधी ने बेहद सख्त लहजे में कहा कि सरकार कांग्रेस को कमजोर समझने की गलती नहीं करे। नाइंसाफी के सामने कांग्रेस कभी नहीं झुकेगी। अगस्ता वेस्टलैंड पर लगाए जा रहे आरोपों का जिक्र किए बगैर कहा कि उन्हें जिंदगी ने संघर्ष करना सिखाया है। वह समझते ही कि कांग्रेस को हराया जा सकता है, तो उन्हें मालूम नहीं कि कांग्रेसजन किस मिट्टी के बने हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष ने आरएसएस पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार नागपुर में बैठे लोगों के इशारे पर चलती है। कोई इनके खिलाफ बोलता है, तो उसे देशद्रोही घोषित कर देते हैं। सोनिया गांधी ने कहा कि कांग्रेस ने लोकतंत्र और मानवता के उसूलों की रक्षा के लिए जान दी है। जरुरत पड़ी तो हम अपनी कुर्बानी देने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने दो साल में सबकुछ बर्बाद कर दिया। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने कहा कि सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस मुक्त भारत की बात करती है। वह मोदी सरकार से कहना चाहते हैं कि कांग्रेस भारत की आत्मा है। कांग्रेस पर कई लोगों ने हमले किए लेकिन वो नाकाम रहे। केंद्र ने उत्तराखंड और अरूणाचल प्रदेश में लोकतंत्र पर हमला किया है। इससे पूर्व राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने अच्छे दिन लाने का वादा किया था लेकिन 40 फीसदी देश सूखे की मार झेल रहा है। हर रोज 50 किसान खुदकुशी कर रहे हैं।
कांग्रेस प्रमुख के भाषण के बाद सोनिया गांधी के नेतृत्व में लोकतंत्र बचाओ मार्च जंतर-मंतर से संसद भवन की ओर चला। लेकिन संसद मार्ग थाना पुलिस ने बीच में बैरिकेडिंग करके उनको रोक लिया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने वहां केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।पुलिस ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मनमोहन सिंह, ए के एंटनी और गुलाम नबी आजाद को हिरासत में ले लिया। कुछ देर बाद उनको फिर छोड़ दिया।
उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन लागू करने के केंद्र के फैसले के विरोध में कांग्रेस ने लोकतंत्र बचाओ मार्च निकाला। इस मार्च में मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, कमलनाथ समेत कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शामिल हुए।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमल नाथ ने कहा कि आज लोकतंत्र की हत्या हो रही है। भाजपा अगस्तावेस्टलैंड का मामला उछालकर लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है।वहीं कांग्रेस नेता सुरजेवाला ने कहा कि किसान खुदकुशी कर रहे हैं। देश सूख की मार झेल रहा है और मोदी सरकार सो रही है। सरकार को जागना चाहिए। वहीं, कांग्रेस के भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा नेताओं ने संसद परिसर में गांधी प्रतिमा के सामने प्रर्दशन किया।

Back to Top

Search