Comments Off on लॉकर में रखे गहने ले गए चोर:- रघुवंश प्रसाद सिंह 0

लॉकर में रखे गहने ले गए चोर:- रघुवंश प्रसाद सिंह

अपराध, ताज़ा ख़बर, ताज़ा समाचार, बिहार

पूर्व केंद्रीय मंत्री और राजद के वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह के घर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। वीवीआईपी एरिया माने जाने वाले एयरपोर्ट थाना के कौटिल्यनगर में चोरों ने बेखौफ होकर घटना को अंजाम दिया। चोरी कितने की हुई है, इसका अभी अंदाजा नहीं लग पाया है। हालांकि कुछ आभूषण, कपड़े और बर्तन चोर ले गए हैं।
चोरी रघुवंश प्रसाद के मकान नंबर 143 में हुई। घटना के वक्त घर में कोई नहीं था। रविवार की सुबह घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। पुलिस के अनुसार, किचेन की खिड़की तोड़कर चोर घर में घुसे। इसके बाद घर के एक-एक कमरे और आलमीरा को खंगाला।
कई ठिकानों पर हुई छापेमारी: रघुवंश प्रसाद सिंह के घर चोरी के मामले में एयरपोर्ट थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवायी गयी है। पुलिस ने इस मामले में गंभीरता दिखाते हुए आनन-फानन चोरों के कई ठिकानों पर छापेमारी की। इससे पहले एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। अलग-अलग जगहों से फिंगरप्रिंट भी लिए गए हैं।
कामवाली आयी तो चोरी का पता चला: रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे जब पूर्व केन्द्रीय मंत्री के घर साफ-सफाई करने के लिए कामवाली आयी तो उसने कमरे के दरवाजों को खुला देखा। अंदर जाने पर सामान अस्त-व्यस्त मिला। इसके बाद दाई ने ही चोरी होने की सूचना दी।
रेकी के बाद हुई चोरी जिस तरीके से चोरी हुई है उससे तय है कि घर में घुसने से पहले शातिरों ने रेकी की थी। घर खाली होने का पता चलते ही चोरों ने घटना को अंजाम दिया।
पूर्व मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा कि शुक्रवार को वे कौटिल्य नगर स्थित घर से निकले थे। इसी बीच रविवार को चोरी होने की सूचना मिली। चोरों ने घर के सारे सामान को अस्त-व्यस्त कर दिया है। पूर्व मंत्री के मुताबिक बर्तन और नए कपड़ों के अलावा अलमारी के लॉकर में रखे कुछ आभूषण भी चोर ले गए हैं।
अब तक ये नेता हुए चोरों के शिकार-सांसद गुलाम रसूल बलियावी -23 फरवरी 2016-पूर्व मंत्री वृशिण पटेल – तीन अक्टूबर 2015-पूर्व सांसद साधु यादव – 12 जून 2015-केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह -16 जुलाई 2014-पूर्व मंत्री मुनेश्वर चौधरी- 26 अप्रैल 2015-पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक- 26 अप्रैल 2015-पूर्व मंत्री पीएन शर्मा – 26 अप्रैल 2015
इन नेताओं के घर भी हो चुकी है चोरी: अशोक सिंह, दिवाकर प्रसाद सिंह,गजेन्द्र सिंह, गौरीशंकर नागदंश

Back to Top

Search