Comments Off on लालजी टंडन गए मध्यप्रदेश, फागू चौहान होंगे बिहार के 40वें राज्यपाल 1

लालजी टंडन गए मध्यप्रदेश, फागू चौहान होंगे बिहार के 40वें राज्यपाल

ताज़ा ख़बर, ताज़ा समाचार, प्रमुख ख़बरें, बड़ी ख़बरें, बिहार

उत्तरप्रदेश में भाजपा विधायक रहे फागू चौहान बिहार के 40वें राज्यपाल होंगे। उत्तरप्रदेश में वे पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष भी रहे हैं। वर्तमान राज्यपाल लालजी टंडन को मध्यप्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है। लालजी टंडन ने 23 अगस्त को राज्यपाल पद की शपथ ली थी। वे एक साल से भी कम समय तक बिहार के राज्यपाल रहे।
चौहान का एक जनवरी 1948 को उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ के शेखपुरा में हुआ था। उत्तरप्रदेश में हुए 17वें विधानसभा चुनाव में वह सबसे अधिक मतों से जीतने वाले विधायक थे। वे घोसी से निर्वाचित हुए थे।
ये भी पढ़ें
लालजी टंडन मध्य प्रदेश के गवर्नर होंगे, आनंदीबेन उत्तर प्रदेश की राज्यपाल बनाई गईं
चौहान 1985 में पहली बार दलित किसान मजदूर पार्टी से विधायक बने थे। 1991 में जनता दल से विधायक चुने गए। इसके बाद 1996 और 2002 में भी विधायक बने। 2007 में बहुजन समाज पार्टी के टिकट से विधानसभा चुनाव जीते। 2017 का विधानसभा चुनाव बीजेपी से लड़े और विधायक बने।

Back to Top

Search