रोहतास में अंतरजिला चोर गिरोह का भंडाफोड़
अपराध, ताज़ा ख़बर, ताज़ा समाचार, बिहार January 30, 2016 , by ख़बरें आप तकपुलिस ने शुक्रवार को अंतरजिला चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। जिले के करगहर थाना क्षेत्र के सिरिसिया व कैमूर के सोनहन थाना क्षेत्र के महुवत गांव में छापेमारी कर तीन चोरों को गिरफ्तार किया गया है। छापेमारी में बक्सर जिले के चिलहर थाना क्षेत्र के सुनील मुसहर, रोहतास के सिरिसिया गांव के गोधन मुसहर व कैमूर जिले के महुवत गांव के पंजाबी मुसहर को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी के तीन मोबाइल, चाकू व चोरी के बर्तन बरामद किए गए हैं।
गिरफ्तार चोरों ने गिरोह के कई अन्य सदस्यों के नामों का भी खुलासा किया है। लेकिन, उनकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस उनके नामों का खुलासा नहीं कर रही है। उक्त आशय की जानकारी डीएसपी आलोक रंजन ने शनिवार को प्रेसवार्ता में दी। पुलिस सूत्रों की माने तो गिरोह में दर्जनभर लोग शामिल हैं। इस गिरोह के सदस्य रात में किसी के घरों में घुस जाते थे और देर रात घर में चोरी की घटना को अंजाम देकर निकल जाते थे। चोरी के दौरान घरवालों को जगने पर बंधक बना घटना को अंजाम देते थे। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों के गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।
बताया गया है कि गिरोह के सदस्य पूर्व में करगहर के बीडीओ, सीओ व सिड़ी थानाध्यक्ष के घर के अलावा हृदय सरैया गांव में भी चोरी की घटना को अंजाम दे चुके हैं। गिरोह का भंडाफोड़ करनेवाली टीम में पुलिस निरीक्षक अमलेश कुमार, करगहर थानाध्यक्ष विनोद कुमार, सिड़ी थानाध्यक्ष जेके भारती, अनुसंधानकर्ता बच्चा नारायण सिंह सहित कई पुलिस के लोग शामिल थे।
तुरंत देखे
-
-
कांग्रेस के चार लोकसभा सांसद मानसून सत्र के लिए निलंबित
July 25, 2022 -
-
-
-
-
ये नया बिहार है! हुमा कुरैशी की दमदार सीरीज का ट्रेलर जारी
August 1, 2022 -
-
-
रीसेंट पोस्ट
- मिथिला की धरती दरभंगा में रुद्र फाउंडेशन ऑफ इंडिया (सामाजिक संस्था) रोहतास को राष्ट्रीय अवॉर्ड से किया गया सम्मानित
- बिहार बंद का मिला-जुला असर, कई स्थानों पर दिखी जोर जबरदस्ती
- भाजपा का बिहार में कुशवाहा जाति पर भरोसा कायम, नयी टीम में नहीं मिली महिलाओं को तवज्जो
- नरेंद्र मोदी ने पीएम पद से दिया इस्तीफा, 8 जून को मिल सकता है देश को नया प्रधानमंत्री
- गठबंधन (इंडिया) सीट बंटवारे पर सकारात्मक तरीके से आगे बढ़ रही बात- खरगे
रीसेंट कमेंट्स