![](http://khabrainaaptak.com/wp-content/uploads/2019/07/02_07_2019-jasprit_bumrah_team_india_win_19363580_215757416-53x53.jpg)
![](http://khabrainaaptak.com/wp-content/uploads/2014/03/logo1.png)
रोहतास भाजयुमो का सामूहिक इस्तीफा
ताज़ा ख़बर, प्रमुख ख़बरें, बड़ी ख़बरें, बिहार March 30, 2014 , by ख़बरें आप तकसासाराम . रोहतास जिला भाजयुमो इकाई ने नरेंद्र मोदी के चुनावी कार्यक्रम में उपेक्षा को लेकर सामूहिक इस्तीफा दिया है। संगठन के जिलाध्यक्ष नंदजी गुप्ता की अध्यक्षता में शनिवार को शिवघाट मंदिर में बैठक हुई, जिसमें भाजयुमो के पदाधिकारी समेत कई प्रखंड अध्यक्ष व जिला कमेटी लोग मौजूद थे।
बैठक में सहमति बनने के बाद प्रदेश इकाई को सामूहिक इस्तीफा भेज दिया गया। मौके पर दिनारा प्रखंड अध्यक्ष रमेश कुमार, शिवसागर प्रखंड अध्यक्ष नवल किशोर राय, सासाराम नगर अध्यक्ष अजय चौबे, जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह, जिला प्रवक्ता सुमित सिंह, मीडिया प्रभारी धर्मवीर प्रसाद, जिला मंत्री शनि रजक सहित दो दर्जन से अधिक पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे।
उदय प्रताप सिंह बने आप के प्रवक्ता : उदय प्रताप सिंह को आम आदमी पार्टी ((आप)) का प्रवक्ता बनाया गया है। पार्टी ने बिहार में मीडिया संवाद व परिचर्चाओं में शामिल होने के लिए सात नेताओं का पैनल बनाया है। इनमें राज्य अभियान समिति के संयोजक बसंत कुमार चौधरी, महेंद्र यादव, डॉ. शैलेंद्र मिश्रा, मधुरेश कुमार, प्रभात कुमार, रवि और उदय प्रताप सिंह शामिल हैं।
तुरंत देखे
-
कांग्रेस के चार लोकसभा सांसद मानसून सत्र के लिए निलंबित
July 25, 2022 -
-
-
-
-
-
ये नया बिहार है! हुमा कुरैशी की दमदार सीरीज का ट्रेलर जारी
August 1, 2022 -
-
-
![](http://khabrainaaptak.com/wp-content/themes/news-mix/images/placeholders/banner-300-300.jpg)
रीसेंट कमेंट्स