Comments Off on रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस 9

रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस

ताज़ा ख़बर, ताज़ा समाचार, दिल्ली, प्रमुख ख़बरें, बड़ी ख़बरें

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा द्वारा सांसदों पर की गयी टिप्पणियों पर उनके खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है।
यह नोटिस लोकसभा में भाजपा के सचेतक अर्जुन मेघवाल ने अध्यक्ष सुमित्रा महाजन को दिया। उन्होंने सदन में ललित मोदी प्रकरण और कुछ अन्य मुद्दों पर विपक्षी सदस्यों के भारी हंगामे के बीच इस नोटिस का मुद्दा भी उठाया और कहा कि वाड्रा ने अपनी टिप्पणियों से सांसदों का अपमान किया है। किसी भी व्यक्ति को इस तरह की बातें करने का अधिकार नहीं है। इस पर अध्यक्ष ने कहा कि यह नोटिस अभी उनके विचाराधीन है।
उल्लेखनीय है कि वाड्रा ने फेसबुक पर लिखा था, ‘संसद शुरू होती है और मुद्दे भटकाने की उनकी राजनीति शुरू हो जाती है। भारत के लोग बेवकूफ नहीं हैं। यह देखकर बहुत दुख होता है कि भारत का नेतृत्व ऐसे नेता कर रहे हैं।’लोकसभा अध्यक्ष यदि यह नोटिस स्वीकार कर लेती हैं तो इस पर चर्चा हो सकती है और सदन की विशेषाधिकार समिति के पास भेजा जा सकता है।
भाजपा के प्रवक्ता एम जे अकबर ने कहा कि सांसदों के खिलाफ टिप्पणी करने पर किसी व्यक्ति के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस पहली बार नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि श्री अरविंद केजरीवाल ने भी सांसदों के खिलाफ टिप्पणी की थी और उस पर सदन में बहस भी हुई थी।

Back to Top

Search