

रेपकांड में फंसे नवादा के राजद विधायक राजबल्लभ
अपराध, ताज़ा ख़बर, ताज़ा समाचार, बिहार February 13, 2016 , by ख़बरें आप तकनाबालिग छात्रा से रेप के मामले में पूर्व मंत्री व नवादा के राजद विधायक राजवल्लभ यादव को आरोपित बनाया गया है। शनिवार को डीआईजी शालीन ने बिहारशरीफ महिला थाना पहुंचकर मामले की बारीकी से तहकीकात की। पूछताछ के दौरान पीड़िता ने विधायक की पहचान फोटो से की।पीड़िता ने उस घर की भी पहचान की, जहां घटना को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने बताया कि घर विधायक का ही है। आरोपित को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी में जुटी है। बता दें कि छह फरवरी को गिरियक स्थित एक मकान में छात्रा से रेप किया गया था।
एसपी विवेकानंद ने बताया कि छानबीन के दौरान इस घटना में बड़े नेता के शामिल होने की बात सामने आयी थी। पीड़िता ने बताया था कि उसे ले जाने वाली महिला बार-बार दुष्कर्मी को नेता जी कह कर बुला रही थी। नालंदा पुलिस विधायक, महिला व एक अन्य आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी है।
रहुई थाना क्षेत्र की नाबालिग बिहारशरीफ के गढ़पर मोहल्ले में किराये के मकान में अपनी बहन के साथ रहकर पढ़ाई करती थी। छह फरवरी को पड़ोस में रहने वाली सुलेखा देवी बर्थ डे पार्टी में चलने का झांसा देकर उसे गिरियक स्थित मकान में ले गयी। वहां तीस हजार में उसे बेच दिया। वहां अधेड़ नेता जी ने दुष्कर्म किया।
सात फरवरी की सुबह महिला ने छात्रा को बिहारशरीफ छोड़ दिया और उसे मुंह बंद रखने की धमकी दी। दो दिन चुप रहने के बाद नौ फरवरी को पीड़िता के पिता ने महिला थाने में इसमें शामिल महिला, दुष्कर्मी व एक अन्य के खिलाफ एफआईआर करायी।
तुरंत देखे
-
-
कांग्रेस के चार लोकसभा सांसद मानसून सत्र के लिए निलंबित
July 25, 2022 -
-
-
-
-
ये नया बिहार है! हुमा कुरैशी की दमदार सीरीज का ट्रेलर जारी
August 1, 2022 -
-
-

रीसेंट पोस्ट
- संविधान,गांधी परिवार से लेकर केजरीवाल तक,पीएम मोदी ने विपक्ष को मुद्दों पर घेरा
- हरियाणा कैबिनेट ने वन्य जीव संरक्षण नियम को दी मंजूरी
- सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की हुई बैठक
- मिथिला की धरती दरभंगा में रुद्र फाउंडेशन ऑफ इंडिया (सामाजिक संस्था) रोहतास को राष्ट्रीय अवॉर्ड से किया गया सम्मानित
- बिहार बंद का मिला-जुला असर, कई स्थानों पर दिखी जोर जबरदस्ती
रीसेंट कमेंट्स