

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2016 के लिए बिहार राज्य के आठ शिक्षकों का चयन
ताज़ा ख़बर, ताज़ा समाचार, प्रमुख ख़बरें, बिहार July 6, 2017 , by ख़बरें आप तकराष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2016 के लिए राज्य के आठ शिक्षकों का चयन किया गया है. उन्हें पांच सितंबर को राष्ट्रपति भवन में नये राष्ट्रपति सम्मानित करेंगे. इनमें हाइ व प्लस टू स्कूल के तीन और प्राथमिक स्कूलों के पांच शिक्षक शामिल हैं.
शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव आरके महाजन ने केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय के स्कूल शिक्षा व साक्षरता मिशन के निदेशक जी विजया भास्कर को इन शिक्षकों के नामों की सूची भेज दी है. पुरस्कार के रूप में इन्हें एक सिल्वर मेडल, 50 हजार रुपये का चेक, प्रशस्तिपत्र और शाल दिया जायेगा. राष्ट्रपति पुरस्कार मिलने के बाद राज्य सरकार भी इन्हें 30 हजार नकद, प्रशस्तिपत्र और शील्ड देकर सम्मानित करेगी.
ये होंगे सम्मािनत
विजेंद्र कुमार सिंह: प्रभारी प्रधानाध्यापक, आदर्श मध्य विद्यालय, बड़हरा कोठी, पूर्णिया
हेमंत कुमार: सहायक शिक्षक, राजकीय मध्य विद्यालय, मधुबनी
ज्ञानवर्धन कंठ: प्रधानाध्यापक, मध्य विद्यालय भव प्रसाद, डुमरा, सीतामढ़ी
रमाशंकर गिरि: प्रभारी प्रधानाध्यापक, राजकीयकृत विपिन मध्य विद्यालय, बेतिया
डॉ उत्तिमा केसरी: प्रभारी प्रधानाध्यापिका, मध्य विद्यालय, प्रखंड मुख्यालय सदर पूर्व, पूर्णिया
नंदकिशोर सिंह: प्रधानाध्यापक, फिलिप हाइस्कूल, बरियारपुर, मुंगेर
डॉ सविता रंजन : सहायक शिक्षिका, प्लस टू ब्रज बिहारी स्मारक हाइस्कूल, पूर्णिया
काशीनाथ त्रिपाठी : प्रभारी प्रधानाध्यापक, बलदेव अयोध्या अतीम प्रवेशिका प्लस टू स्कूल, पूर्वी चंपारण
तुरंत देखे
-
-
कांग्रेस के चार लोकसभा सांसद मानसून सत्र के लिए निलंबित
July 25, 2022 -
-
-
-
-
ये नया बिहार है! हुमा कुरैशी की दमदार सीरीज का ट्रेलर जारी
August 1, 2022 -
-
-

रीसेंट पोस्ट
- संविधान,गांधी परिवार से लेकर केजरीवाल तक,पीएम मोदी ने विपक्ष को मुद्दों पर घेरा
- हरियाणा कैबिनेट ने वन्य जीव संरक्षण नियम को दी मंजूरी
- सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की हुई बैठक
- मिथिला की धरती दरभंगा में रुद्र फाउंडेशन ऑफ इंडिया (सामाजिक संस्था) रोहतास को राष्ट्रीय अवॉर्ड से किया गया सम्मानित
- बिहार बंद का मिला-जुला असर, कई स्थानों पर दिखी जोर जबरदस्ती
रीसेंट कमेंट्स