राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने महिला हॉकी टीम को दी बधाई, सोशल मीडिया पर भी लगा तांता
खेल, ताज़ा ख़बर, ताज़ा समाचार, प्रमुख ख़बरें, बड़ी ख़बरें November 5, 2017 , by ख़बरें आप तकराष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उप राष्ट्रपति एम वेंकया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय महिला हॉकी टीम को एशिया कप के फाइनल में चीन पर जीत दर्ज करने पर बधाई दी. इसके अलावा सोशल मीडिया पर भारत के स्टार खिलाडियों और बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन सहित कई लोगों ने भी भारतीय टीम को बड़ी उपलब्धि के लिए बधाई दी.
राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, हमारी महिला हॉकी टीम को एशिया कप जीतने पर बधाई. अब निगाहें 2018 विश्व कप में जीत पर हैं.
उप राष्ट्रपति नायडू ने भी महिला टीम को ट्विटर के जरिये बधाई दी. उन्होंने लिखा, भारतीय महिला हाकी टीम को चीन को हराकर 13 साल बाद एशिया कप जीतने पर बधाई. प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, भारत उनके शानदार प्रदर्शन से खुश है.
गौरतलब हो कि भारतीय महिला हॉकी टीम ने जापान के काकामीगाहारा में आज पेनल्टी शूटआउट में चीन को 5-4 से हराकर 2004 के बाद पहली बार एशिया कप जीता और अगले साल लंदन में होने वाले विश्व कप के लिये भी क्वालीफाई किया.
तुरंत देखे
-
-
कांग्रेस के चार लोकसभा सांसद मानसून सत्र के लिए निलंबित
July 25, 2022 -
-
-
-
-
ये नया बिहार है! हुमा कुरैशी की दमदार सीरीज का ट्रेलर जारी
August 1, 2022 -
-
-
रीसेंट पोस्ट
- मिथिला की धरती दरभंगा में रुद्र फाउंडेशन ऑफ इंडिया (सामाजिक संस्था) रोहतास को राष्ट्रीय अवॉर्ड से किया गया सम्मानित
- बिहार बंद का मिला-जुला असर, कई स्थानों पर दिखी जोर जबरदस्ती
- भाजपा का बिहार में कुशवाहा जाति पर भरोसा कायम, नयी टीम में नहीं मिली महिलाओं को तवज्जो
- नरेंद्र मोदी ने पीएम पद से दिया इस्तीफा, 8 जून को मिल सकता है देश को नया प्रधानमंत्री
- गठबंधन (इंडिया) सीट बंटवारे पर सकारात्मक तरीके से आगे बढ़ रही बात- खरगे
रीसेंट कमेंट्स