

श्रोताओं को खूब भाते हैं होली गीत
ताज़ा ख़बर, ताज़ा समाचार, प्रमुख ख़बरें, बॉलीवुड, मनोरंजन, मुम्बई March 17, 2014 , by ख़बरें आप तकबॉलीवुड के निर्माता-निर्देशकों ने होली के गीतों को लगभग भुला दिया है। एक जमाना था, जब रंग और उमंग के त्योहार होली के गीत फिल्मों में रखे जाते थे लेकिन इन दिनों न इस तरह की फिल्में बन रही हैं और न ही होली पर आधारित गीत लिखे जा रहे हैं।
हिन्दी फिल्मों में होली पर आधारित गीतों की शुरुआत 1950 के दशक से मानी जाती है। उस दौर में रंग और उमंग के त्योहार पर आधारित कई फिल्में बनीं जिनमें होली के गीत रखे गए थे। ये गीत आज भी उतने ही मकबूल हैं। जितने उस जमाने में हुए थे। हालांकि तीन-चार साल पहले तक भी होली के गीत फिल्मों में होते थे लेकिन अब तो यह सिलसिला लगभग टूट ही गया है।
निर्माता निर्देशक महबूब खान की 1957 में प्रदर्शित फिल्म ‘मदर इंडिया’ संभवत: पहली फिल्म थी जिसमें होली का गीत ‘होली आई रे कन्हाई’ फिल्माया गया था। नरगिस, राजेन्द्र कुमार और सुनील दत्त अभिनीत इस फिल्म में होली के इस गीत का विशिष्ट स्थान आज भी बरकरार है।
इसके बाद वर्ष 1959 में प्रदर्शित फिल्म ‘नवरंग’ में भी होली का गीत ‘अरे जा रे हट नटखट’ फिल्माया गया। इस गीत से जुड़ा रोचक तथ्य है कि इसमें अभिनेत्री संध्या को गाने के दौरान लड़के और लड़की के भेष में एक साथ दिखाया गया था। सी रामचंद्र के संगीत निर्देशन आशा भोंसले द्वारा गए भरत व्यास रचित इस सुंदर गीत को सिने प्रेमी आज भी नहीं भूल पाये हैं।
सत्तर के दशक में कई फिल्मों में होली पर आधारित गीत लिखे गए। इनमें राजेश खन्ना-आशा पारेख अभिनीत फिल्म ‘कटी पतंग’ प्रमुख है। आर.डी.बर्मन के संगीत निर्देशन में किशोर कुमार और लता मंगेशकर की आवाज में रचा बसा यह गीत ‘आज न छोड़ेगे बस हमजोली खेलेंगे हम होली’ में होली की मस्ती को दिखाया गया है। इसी दशक में रमेश सिप्पी की सुपरहिट फिल्म ‘शोले’ में भी होली से जुड़ा गीत फिल्माया गया था। आर.डी. बर्मन के संगीत निर्देशन में अभिनेत्री हेमा मालिनी पर फिल्माया यह गीत ‘होली के दिन दिल खिल जाते हैं’ सिने दर्शक आज भी नहीं भूल पाये हैं।
निर्माता-निर्देशक यश चोपड़ा अपनी फिल्मों में होली से जुड़े गीत अकसर रखते आये हैं। इनमें अस्सी के दशक में अमिताभ बच्चन अभिनीत फिल्म ‘सिलसिला’ खास तौर पर उल्लेखनीय है शिव-हरि के संगीत निर्देशन में सुप्रसिद्ध कवि हरिवंश राय बच्चन रचित गीत ‘रंग बरसे भींगे चुनर वाली’ गीत होली गीतों में अपना विशिष्ट मुकाम रखता है। इस गीत के बिना होली गीतों की कल्पना ही नहीं की जा सकती है।
तुरंत देखे
-
-
कांग्रेस के चार लोकसभा सांसद मानसून सत्र के लिए निलंबित
July 25, 2022 -
-
-
-
-
ये नया बिहार है! हुमा कुरैशी की दमदार सीरीज का ट्रेलर जारी
August 1, 2022 -
-
-

रीसेंट पोस्ट
- संविधान,गांधी परिवार से लेकर केजरीवाल तक,पीएम मोदी ने विपक्ष को मुद्दों पर घेरा
- हरियाणा कैबिनेट ने वन्य जीव संरक्षण नियम को दी मंजूरी
- सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की हुई बैठक
- मिथिला की धरती दरभंगा में रुद्र फाउंडेशन ऑफ इंडिया (सामाजिक संस्था) रोहतास को राष्ट्रीय अवॉर्ड से किया गया सम्मानित
- बिहार बंद का मिला-जुला असर, कई स्थानों पर दिखी जोर जबरदस्ती
रीसेंट कमेंट्स