राम मांझी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ
ताज़ा ख़बर, ताज़ा समाचार, प्रमुख ख़बरें, बड़ी ख़बरें, बिहार May 20, 2014 , by ख़बरें आप तकनीतीश कुमार की मौजूदगी में राज्य के एससीएसटी कल्याण मंत्री व मखदुमपुर के विधायक जीतन राम मांझी ने मंगलवार की शाम राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में पद व गोपनीयता की शपथ ली। राजभवन के राजेंद्र मंडप में आयोजित भव्य समारोह में राज्यपाल डॉं. डीवाई पाटील ने उन्हें पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। श्री मांझी के साथ ही उनके कैबिनेट के 17 मंत्रियों ने भी शपथ ली। नीतीश मंत्रिमंडल के सभी 15 सदस्यों के साथ ही दो नए चेहरे को मौका दिया गया है। जदयू सरकार का समर्थन कर रहे निर्दलीय विधायक दुलालचंद्र गोस्वामी और विनय बिहारी को सरकार में मंत्री बनाया गया है।
शपथ ग्रहण समारोह 46 मिनट चला। ठीक पांच बजे राज्य के मुख्य सचिव अशोक कुमार सिन्हा ने राज्यपाल के मंचासीन होते ही उनसे समारोह शुरू करने की इजाजत ली। राज्यपाल की अनुमति के बाद उन्होंने श्री मांझी की मुख्यमंत्री के रूप में नियुक्ति का आदेश पढ़ा। फिर मांझी मंच पर आए और 5 बजकर पांच मिनट पर शपथ ली। धोती-कुर्ता और काली बंडी पहने जीतन राम मांझी को शपथ लेने के बाद निवर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गले लगाकर बधाई दी। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह समेत वहां मौजूद सभी दलों के नेताओं, विधायकों ने भी श्री मांझी को बधाई दी। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान राजेंद्र मंडप जदयू विधायकों, विभिन्न दलों के नेताओं, राज्य के वरीय आईएएस-आईपीएस अधिकारियों से भरा रहा।
ये बने मंत्री1. विजय कुमार चौधरी 2. विज्येन्द्र प्रसाद यादव 3. नरेन्द्र सिंह 4. वृशिण पटेल 5. रमई राम 6. डॉं. भीम सिंह 7. दामोदर रावत 8. नरेंद्र नारायण सिंह 9. प्रशांत कुमार शाही 10. शाहिद अली खान 11. श्याम रजक 12. नीतीश मिश्रा 13. अवधेश प्रसाद कुशवाहा 14. गौतम सिंह 15. लेसी सिंह 16. दुलालचन्द्र गोस्वामी 17. विनय बिहारी
तुरंत देखे
-
-
कांग्रेस के चार लोकसभा सांसद मानसून सत्र के लिए निलंबित
July 25, 2022 -
-
-
-
-
ये नया बिहार है! हुमा कुरैशी की दमदार सीरीज का ट्रेलर जारी
August 1, 2022 -
-
-
रीसेंट पोस्ट
- मिथिला की धरती दरभंगा में रुद्र फाउंडेशन ऑफ इंडिया (सामाजिक संस्था) रोहतास को राष्ट्रीय अवॉर्ड से किया गया सम्मानित
- बिहार बंद का मिला-जुला असर, कई स्थानों पर दिखी जोर जबरदस्ती
- भाजपा का बिहार में कुशवाहा जाति पर भरोसा कायम, नयी टीम में नहीं मिली महिलाओं को तवज्जो
- नरेंद्र मोदी ने पीएम पद से दिया इस्तीफा, 8 जून को मिल सकता है देश को नया प्रधानमंत्री
- गठबंधन (इंडिया) सीट बंटवारे पर सकारात्मक तरीके से आगे बढ़ रही बात- खरगे
रीसेंट कमेंट्स