Comments Off on ये लोग बिहार की भलाई के लिए नहीं बल्कि सत्ता के लिए इकट्ठे हुए-नरेंद्र मोदी 1

ये लोग बिहार की भलाई के लिए नहीं बल्कि सत्ता के लिए इकट्ठे हुए-नरेंद्र मोदी

चुनाव, ताज़ा समाचार, बिहार, विधान सभा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब समस्तीपुर में रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा, इतने घंटों से आप इतनी गर्मी में तपस्या कर रहे है लेकिन आपको कुछ नहीं चाहिए | फिर भी आप कष्ट उठा रहे है। आप लोग इतनी गर्मी में जो कष्ट उठा रहे है क्योंकि आप बिहार की बदहाली से परेशान है। मैं आप लोगो को विश्वास दिलाता हूँ कि आपकी तपस्या को बेकार नहीं जाने दूंगा। समस्तीपुर की हम सबके प्रिय श्री कर्पूरी ठाकुर जी की धरती को प्रणाम करता हूँ। आज जो कल तक जय प्रकाश जी के गीत गाते थे, कांग्रेस के गीत गाते हैं। जो कर्पूरी ठाकुर का नाम लेकर गरीबो के हक़ की बाते करते थे। आज वो कांग्रेस की गोदी में जा बैठे हैं। इन लोगो को बिहार से उखाड़ फेंकना ही कर्पूरी ठाकुर और जयप्रकाश जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
मोदी ने कहा, चुनाव में ये लालू जी आते है, कांग्रेस वाले और यहाँ के मुख्यमंत्री आते हैं। क्या आप जानते है ये लोग कौन है? 35 साल तक कांग्रेस को जनता ने वोट दिया लेकिन क्या बिहार का भला हुआ? जिस कांग्रेस ने 35 साल से कुछ नहीं किया वो 5 साल में क्या कर पायेगी। दूसरे हैं छोटे भाई और बड़े भाई। ये कभी एक दुसरे को तोता कहते है कभी कुछ। इन तीनों ने मिलकर 60 साल राज किया लेकिन कोई सड़क, स्कुल, अस्पताल या विकास हुआ क्या? आज ये तीनों एक हैं लेकिन मिलने से पहले एक दूसरे को गाली-गलोच करते थे। सत्ता के लिए आज ये इकट्ठे हो गये। ये लोग बिहार की भलाई के लिए इकट्ठे नहीं हुए है बल्कि सत्ता के लिए आये है।
ये महास्वार्थ बंधन वालों को अपने 60 के काम का हिसाब देना चाहिए की नहीं? कौनसे वादे पूरे किये ये बताना चाहिए की नहीं? जो अपने 60 साल के अपने काम का हिसाब नहीं दे रहे है उन्हें अगले 5 साल के लिए मौका देना चाहिए क्या? आज दिल्ली में जो सरकार आई है वो गरीबों को समर्पित सरकार है। मैंने 2013 में कहा था अगर हिंदुस्तान को आगे बढ़ाना है तो भारत के हर कोने में विकास जरूरी है।
मोदी ने कहा, मेरी पार्टी का और NDA के गठबंधन का एक ही एजेंडा है कि बिहार आगे बढे। हमें तो उन लोगों को चुनना है जिनके अन्दर इंसानियत हो। जिनके अन्दर शैतान है उनके लिए बिहार में जगह नहीं। लालू जी बिहार जानना चाहता है कि आपके अन्दर ऐसी कौन सी बुराई है जो शैतान आपके पास ही गया। बिहार में जिनकी धरती खिसक रही है वो ऐसे गुस्से में हैं कि यदुवंशियों को गाली दे दी। हम उन नेताओं को भली-भांति जानते हैं जिन्होंने संप्रदाय और जातिवाद का जेहर घोला। ये विकास नहीं कर सकते। अमेरिका में एक डेलिगेसन मिला और जानकार ख़ुशी हुई की ये सामर्थ्यवान नौजवान बिहार के हैं। मेरी पूरी ताकत इस काम में है कि बिहार के युवा आगे कैसे बढे, उनको रोजगार कैसे मिले। 60 साल के शासन में जो गरीबो को शौचालय नहीं दे पाए उनके मुंह से गरीबों के भलाई की बात अच्छी नहीं लगती। गरीबों की भलाई की बातें करने वाले लोगों ने क्या कभी सोचा कि गरीबों के लिए शौचालय बनाये। मेरा सपना गरीबों के घर तक बिजली पहुंचाने का है।

Back to Top

Search