![](http://khabrainaaptak.com/wp-content/uploads/2019/07/02_07_2019-jasprit_bumrah_team_india_win_19363580_215757416-53x53.jpg)
![](http://khabrainaaptak.com/wp-content/uploads/2016/01/2016_1thumbimg131_Jan_2016_184646690-t.jpg)
यूपी में भी बनेगा महागठबंधन: शरद यादव
उत्तर प्रदेश, ताज़ा ख़बर, ताज़ा समाचार January 31, 2016 , by ख़बरें आप तकजदयू नेता शरद यादव ने रविवार को कहा कि यूपी में भी बिहार की तरह महागठबंधन बनेगा। इसके साथ ही उन्होंने उपचुनाव में रालोद के तीन उम्मीदवारों को समर्थन देने का ऐलान किया।जदयू के वरिष्ठ नेता ने कहा कि समाजवादी पार्टी से अब कोई बातचीत नहीं की जाएगी। सपा ने खुद ही बातचीत के दरवाजे बंद कर दिए हैं। बिहार में भी हमने कोशिश थी लेकिन वह बेमानी साबित हुई। महागठबंधन में बसपा को शामिल करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह समय से पहले का प्रश्न है। शरद यादव लखनऊ में यदयू की उत्तर प्रदेश ईकाई की बैठक में शामिल होने आए हैं। इसी दौरान उन्होंने मीडिया से बात की।
शरद यादव ने केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि महंगाई लगातार बढ़ रही है। जिससे लोग परेशान है। महंगाई को नियंत्रित किया जाना चाहिए। इसके साथ ही विकास की रफ्तार थमी है और औद्योगिक विकास गिर रहा है।
जदयू नेता ने कहा कि अखिलेश सरकार ने बुंदेलखंड के लिए कुछ नहीं किया है। बुंदेलखंड में हालात काफी बदतर हैं, वहां तीन वर्ष से बारिश नहीं हो रही है। केंद्र सरकार ने भी पर्याप्त कदम नहीं उठाए हैं। हैदराबाद में छात्र रोहित वेमुला की खुदकुशी पर शरद यादव ने अफसोस जताते हुए कहा कि यह बहुत दुखद घटना है।
तुरंत देखे
-
कांग्रेस के चार लोकसभा सांसद मानसून सत्र के लिए निलंबित
July 25, 2022 -
-
-
-
-
-
ये नया बिहार है! हुमा कुरैशी की दमदार सीरीज का ट्रेलर जारी
August 1, 2022 -
-
-
![](http://khabrainaaptak.com/wp-content/themes/news-mix/images/placeholders/banner-300-300.jpg)
रीसेंट कमेंट्स