![](http://khabrainaaptak.com/wp-content/uploads/2019/07/02_07_2019-jasprit_bumrah_team_india_win_19363580_215757416-53x53.jpg)
![](http://khabrainaaptak.com/wp-content/uploads/2014/05/05_05_2014-4weather1-207x191.jpg)
मौसम ने बदली करवट गर्मी से मिली राहत
ताज़ा समाचार, दिल्ली, प्रमुख ख़बरें, बड़ी ख़बरें, स्पेशल रिपोर्ट May 5, 2014 , by ख़बरें आप तकएक सप्ताह से पड़ रही झुलसा देने वाली गर्मी के बाद रविवार को दूसरे दिन भी अधिकांश उत्तर भारत में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे रहा जिससे लोगों ने काफी राहत महसूस की। राजधानी दिल्ली में रविवार को पारा 39.7 डिग्री तक पहुंचा जो शनिवार के तापमान से एक डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में सोमवार से धूल भरी आंधियां चलेंगी और गरज के साथ बौछारें पड़ेंगी।
हरियाणा और पंजाब में भी तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई। हरियाणा के हिसार में जहां तीन दिन पूर्व पारा उछल कर 45 डिग्री पर पहुंच गया था, रविवार को 40 डिग्री रिकार्ड किया गया। पंजाब में मौसम ने रविवार को कई रंग बदले। दिन में खिली धूप। शाम को आंधी और तेज हवाओं के साथ बरसात से जहां लोगों को राहत मिली, वहीं किसानों की मुसीबत बढ़ गई। यहां अमृतसर सबसे गर्म रहा जहां तापमान 42 डिग्री रिकार्ड किया गया। दूसरी ओर लुधियाना और पटियाला जो सबसे गर्म चल रहे थे वहां तापमान 39 डिग्री रहा। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में बारिश की भविष्यवाणी की है।
जम्मू में शाम गए तेज बारिश तथा ओलावृष्टि ने गर्मी से राहत तो दी किंतु साथ ही सामान्य जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया। इस बारिश से तापमान में तेज गिरावट देखी गई। बारिश और तेज हवाओं के कारण बिजली आपूर्ति तथा संचार सेवाएं पूरी तरह ठप हो गई। अपुष्ट खबरों के अनुसार डोडा में बादल फटने की घटना हुई है। इससे हुए नुकसान का आकलन खबर लिखे जाने तक नहीं किया जा सका था।
पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से हिमाचल प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में रविवार को बारिश हुई। इसके बाद ठंडी हवाएं चलने से मौसम खुशनुमा हो गया। इससे प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की आमद काफी बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार मौसम का ऐसा मिजाज आगामी 36 घंटे तक बरकरार रहेगा। मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों सहित अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश की बौछारें गिरेंगी। रविवार को प्रदेश का अधिकतम तापमान ऊना में 38.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
तुरंत देखे
-
-
कांग्रेस के चार लोकसभा सांसद मानसून सत्र के लिए निलंबित
July 25, 2022 -
-
-
-
-
ये नया बिहार है! हुमा कुरैशी की दमदार सीरीज का ट्रेलर जारी
August 1, 2022 -
-
-
![](http://khabrainaaptak.com/wp-content/themes/news-mix/images/placeholders/banner-300-300.jpg)
रीसेंट पोस्ट
- मिथिला की धरती दरभंगा में रुद्र फाउंडेशन ऑफ इंडिया (सामाजिक संस्था) रोहतास को राष्ट्रीय अवॉर्ड से किया गया सम्मानित
- बिहार बंद का मिला-जुला असर, कई स्थानों पर दिखी जोर जबरदस्ती
- भाजपा का बिहार में कुशवाहा जाति पर भरोसा कायम, नयी टीम में नहीं मिली महिलाओं को तवज्जो
- नरेंद्र मोदी ने पीएम पद से दिया इस्तीफा, 8 जून को मिल सकता है देश को नया प्रधानमंत्री
- गठबंधन (इंडिया) सीट बंटवारे पर सकारात्मक तरीके से आगे बढ़ रही बात- खरगे
रीसेंट कमेंट्स