Comments Off on मोदी ने छठी बार लाल किले पर तिरंगा फहराया; अटलजी की बराबरी की, राजीव को पीछे छोड़ा 12

मोदी ने छठी बार लाल किले पर तिरंगा फहराया; अटलजी की बराबरी की, राजीव को पीछे छोड़ा

ताज़ा ख़बर, ताज़ा समाचार, दिल्ली, प्रमुख ख़बरें, बड़ी ख़बरें, लोक सभा

जवाहरलाल नेहरू ने लाल किले पर सबसे ज्यादा 17 और इंदिरा गांधी ने 16 बार तिरंगा फहराया
गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्रियों में अटल बिहारी वाजपेयी ने 6 बार तिरंगा फहराया, राजीव-नरसिम्हा राव को 5-5 मौके मिले
गुलजारीलाल नंदा और चंद्रशेखर ऐसे प्रधानमंत्री थे, जिन्हें लाल किले पर तिरंगा फहराने का मौका नहीं मिला
73वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर पर लगातार छठी बार तिरंगा फहराया। इस मामले में उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी की बराबरी कर ली है। अटलजी पहले गैर-कांग्रेस प्रधानमंत्री थे, जिन्होंने 6 बार लाल किले पर तिरंगा फहराया था। लाल किले पर सबसे ज्यादा बार तिरंगा फहराने वाले प्रधानमंत्रियों की लिस्ट में मोदी 5वें नंबर पर आ गए। पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने 17 बार लाल किले से झंडा फहराया था। दूसरे नंबर पर उनकी बेटी इंदिरा गांधी हैं, जिन्हें 16 बार यह मौका मिला। जबकि मनमोहन सिंह (10 बार) तीसरे नंबर पर हैं। वहीं, राजीव गांधी ने 5 बार लाल किले से झंडा फहराया था।
पहले स्वतंत्रता दिवस पर 16 अगस्त को फहराया गया था तिरंगा
14-15 अगस्त की रात को भारत को आजादी मिली थी, लेकिन पहले स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त को नहीं, बल्कि 16 अगस्त को लाल किले पर तिरंगा फहराया गया था। इसके बाद से ही हर साल लाल किले से तिरंगा फहराने की परंपरा शुरू हुई।
प्रधानमंत्री कार्यकाल कितनी बार तिरंगा फहराया?
जवाहरलाल नेहरू
अगस्त 1964 से मई 1964
17 बार : 1947-1963
लाल बहादुर शास्त्री
जून 1964 से जनवरी 1966
2 बार : 1964-1965
इंदिरा गांधी
जनवरी 1966 से मार्च 1977 और जनवरी 1980 से अक्टूबर 1984
16 बार : 1966-1976 और 1980-1984
मोरारजी देसाई
मार्च 1977 से जुलाई 1979
2 बार : 1977-1978
चरण सिंह
जुलाई 1979 से जनवरी 1980
1 बार : 1979
राजीव गांधी
अक्टूबर 1984 से दिसंबर 1989
5 बार : 1985-1989
वीपी सिंह
दिसंबर 1989 से नवंबर 1990
1 बार : 1990
पीवी नरसिम्हा राव
जून 1991 से मई 1996
5 बार : 1991-1995
एचडी देवेगौड़ा
जून 1996 से अप्रैल 1997
1 बार : 1996
इंद्रकुमार गुजराल
अप्रैल 1997 से मार्च 1998
1 बार : 1997
अटल बिहारी वाजपेयी
मई 1996 से जून 1996 और मार्च 1998 से मई 2004
6 बार : 1998-2003
मनमोहन सिंह
मई 2004 से मई 2014
10 बार : 2004-2013
नरेंद्र मोदी
मई 2014 से अब तक
6 बार : 2014-2019
गुलजारीलाल नंदा और चंद्रशेखर ऐसे प्रधानमंत्री, जिन्हें यह मौका नहीं मिला
गुलजारीलाल नंदा दो बार 13-13 दिन के लिए प्रधानमंत्री बने। पहली बार 27 मई से 9 जून 1964 तक और दूसरी बार 11 जनवरी से 24 जनवरी 1966 तक कार्यवाहक प्रधानमंत्री रहे। वहीं, चंद्रशेखर 10 नवंबर 1990 से 21 जून 1991 तक करीब 8 महीनों तक प्रधानमंत्री रहे। लेकिन, इन दोनों को लाल किले से झंडा फहराने का मौका नहीं मिला।

Back to Top

Search