मुझे यूपी का कर्ज चुकाने का मौका दीजिए-नरेन्द्र मोदी
उत्तर प्रदेश, ताज़ा ख़बर, ताज़ा समाचार, प्रमुख ख़बरें June 13, 2016 , by ख़बरें आप तकप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संगम तट से यूपी में चुनाव की रणभेरी बजा दी। उन्होंने विकास की गंगा बहाने के लिए यूपी को सपा-बसपा की ठेकेदारी से मुक्त करने का आह्वान करते हुए कहा कि अब विकास यज्ञ शुरू कीजिए। भ्रष्टाचार, जातिवाद और सम्प्रदायवाद के जहर की आहुति दे डालिए। असम से लेकर दूसरे कई राज्यों में मुझे काम में प्रथम श्रेणी मिली है, यूपी से मुझे डिक्टेंशन चाहिए।
सोमवार की शाम को नरेन्द्र मोदी को सुनने के लिए परेड मैदान में भारी हुजूम उमड़ पड़ा। भीड़ से गदगद हुए मोदी ने कहा कि दो साल में केंद्र सरकार ने ऐसा काम किया है कि आप छाती ठोककर कह सकते हो कि पूरे विश्व में गतिशील अर्थव्यवस्था भारत की है।
उन्होंने कहा कि हमने केंद्र सरकार की तृतीय श्रेणी की नौकरियों में इंटरव्यू खत्म करके भ्रष्टाचार रोका है। आप अपनी जिदंगी में परिवर्तन चाहते हो कि नहीं? इस पर युवाओं ने ‘हां’ कहा तो बोले कि मैं एक मंत्र लेकर आया हूं- विकास का मंत्र। त्रिवेणी के तट पर विकास यज्ञ शुरू कीजिए। इसमें भाई-भतीजावाद की आहुतियां डालिए। जाति और सम्प्रदाय के जहर की आहुति डालिए।सूर्यास्त से पहले संगम तट पर जुटी लाखों की भीड़ के बीच मोदी ने युवाओं को ललकारा। नौकरियों के भ्रष्टाचार से लेकर रसोई गैस के भ्रष्टाचार का जिक्र किया। बोले कि असोम में जीत मिली है, यूपी में 2014 में आपने भरोसा किया था। इस बार समर्थन देंगे कि नहीं? यह सवाल करते हुए उन्होंने मैदान में जुटे लोगों से मोबाइल की टार्च जलवाई तो पूरे मैदान में मोदी-मोदी के नारे गूंजे।रैली की संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं को यूपी की सपा सरकार द्वारा जनता तक नहीं पहुंचने दिया जा रहा है।
मोदी ने कहा कि क्या आप गुंडागर्दी के बीच रहोगे? क्या अंधेरे में रहोगे? भीड़ ने कहा कि नहीं… नहीं… तो उन्होंने कहा कि विकास चाहिएतो कल्याण सिंह और राजनाथ सिंह की सरकारों को याद करो। गुजरात ले लेकर राजस्थान तक जहां भी भाजपा की सरकारें हैं, विकास हुआ है। इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, पूर्व अध्यक्ष लाल कृष्ण आडवाणी, पूर्व अध्यक्ष डॉ. मुरली मनोहर जोशी, केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, आधा दर्जन राज्यों के मुख्यमंत्री और कई केंद्रीय मंत्री के साथ भाजपा की सहयोगी अपना दल की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य मंच पर मौजूद रहे।
राष्ट्रीय कार्यसमिति के समापन सत्र: इससे पहले मोदी राष्ट्रीय कार्यसमिति के समापन सत्र में प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी ने पार्टी नेताओं का आह्वान किया कि सत्ता और संगठन के बीच समन्वय बनाएं। इसी से जीत हासिल होगी। भाजपा के 11 करोड़ कार्यकर्ता चाहें तो तस्वीर बदल सकती है। मोदी ने 30 मिनट के भाषण में उन्होंने कहा कि देश-दुनिया में भारत का नाम हुआ है। राजनीति का रूप बदल रहा है। 21वीं सदी का सच दूसरा है। हमें विकास के काम को सकारात्मक रूप से आगे लाना होगा। उन्होंने देश के हालात पर चर्चा करते हुए बुंदेलखंड का जिक्र किया। कहा कि अब कई इलाकों में सूखा बढ़ रहा है, प्राकृतिक आपदाएं आ रही हैं। उनका सामना मजबूती के साथ करने की तैयारी होनी चाहिए।
तुरंत देखे
-
-
कांग्रेस के चार लोकसभा सांसद मानसून सत्र के लिए निलंबित
July 25, 2022 -
-
-
-
-
ये नया बिहार है! हुमा कुरैशी की दमदार सीरीज का ट्रेलर जारी
August 1, 2022 -
-
-
रीसेंट पोस्ट
- मिथिला की धरती दरभंगा में रुद्र फाउंडेशन ऑफ इंडिया (सामाजिक संस्था) रोहतास को राष्ट्रीय अवॉर्ड से किया गया सम्मानित
- बिहार बंद का मिला-जुला असर, कई स्थानों पर दिखी जोर जबरदस्ती
- भाजपा का बिहार में कुशवाहा जाति पर भरोसा कायम, नयी टीम में नहीं मिली महिलाओं को तवज्जो
- नरेंद्र मोदी ने पीएम पद से दिया इस्तीफा, 8 जून को मिल सकता है देश को नया प्रधानमंत्री
- गठबंधन (इंडिया) सीट बंटवारे पर सकारात्मक तरीके से आगे बढ़ रही बात- खरगे
रीसेंट कमेंट्स