Comments Off on मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में काफी कुछ सीखने को मिला-उप मुख्यमंत्री 0

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में काफी कुछ सीखने को मिला-उप मुख्यमंत्री

ताज़ा ख़बर, ताज़ा समाचार, प्रमुख ख़बरें, बड़ी ख़बरें, बिहार

उप मुख्यमंत्री और पथ निर्माण मंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि उनका विभाग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सपने का बिहार बनाने का हर प्रयास कर रहा है। बिहार ऐसा राज्य बनेगा जो विकास के लिए दुनिया में जाना जाएगा। यह बातें उन्होंने रविवार को एग्जीविशन रोड फ्लाईओवर के उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता करते हुए कही।
फ्लाईओवर के साथ पार्किंग भी : डिप्टी सीएम ने कहा कि पुल निर्माण निगम राज्य में बहुत तेजी से काम कर रहा है। इस निगम ने 6864 करोड़ की लागत से 166 योजनाएं पूरी कर ली हैं। 10 हजार 4 सौ करोड़ की लागत से 557 योजनाओं पर काम चल रहा है। इसी के साथ 995 करोड़ की 114 योजनाएं पाइप लाइन में हैं।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में काफी कुछ सीखने को मिला है। जहां भी फ्लाईओवर बन रहे हैं, वहां पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है। इससे यातायात तो सुगम होगा ही पार्किंग की समस्या भी दूर होगी।
डिप्टी सीएम ने आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार बिहार के साथ लगातार भेदभाव कर रही है। स्मार्ट सिटी के चयन में भी हमारे से वैसा ही सलूक किया गया। लेकिन अपने गांवों को ही उनके शहरों से ज्यादा स्मार्ट बना देंगे।
कार्यक्रम में शहरी विकास मंत्री महेश्वर हजारी, सहकारिता मंत्री आलोक मेहता और कला संस्कृति मंत्री शिवचंद्र राम भी उपस्थित थे। स्वागत भाषण पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुधीर कुमार ने दिया। धन्यवाद ज्ञापन पुल निर्माण निगम के एमडी विनय कुमार ने किया।

Back to Top

Search