Comments Off on मुंबई व दिल्ली दुनिया के शीर्ष-30 सुपर शहरों में शामिल 1

मुंबई व दिल्ली दुनिया के शीर्ष-30 सुपर शहरों में शामिल

ताज़ा ख़बर, ताज़ा समाचार, दिल्ली, मुम्बई

दुनिया के 30 सबसे शक्तिशाली, उत्पादक व बेहतर संपर्क सुविधा वाले शहरों में दो भारतीय शहरों- दिल्ली और मुंबई को भी शामिल किया गया है।
अंतरराष्ट्रीय रीयल एस्टेट परामर्श कंपनी जेएलएल ने एक सर्वेक्षण में यह निष्कर्ष निकाला है। इसमें भारत की वित्तीय राजधानी मुंबई को 22वें तथा राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को 24वें स्थान पर रखा गया है। तीस शहरों की इस सूची में तोक्यो पहले स्थान पर है। चार शीर्ष सुपर शहरों में न्यूयार्क, लंदन व पेरिस शामिल हैं।

Back to Top

Search