मुंबई इंडियंस प्ले ऑफ में पहुंचने वाली बनी चौथी टीम
क्रिकेट जगत, खेल, ताज़ा ख़बर, ताज़ा समाचार, प्रमुख ख़बरें, बड़ी ख़बरें, मुम्बई May 26, 2014 , by ख़बरें आप तकन्यूजीलैंड के कोरी एंडरसन (नाबाद 95) की धुआंधार अर्धशतकीय पारी और आदित्य तारे के छक्के से मुंबई इंडियंस रविवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग सात के रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को पांच विकेट से हराकर प्ले ऑफ के लिये क्वालीफाई करने वाली चौथी टीम बनी।
राजस्थान रायल्स (प्लस 0.060 नेट रन रेट) ने संजू सैमसन (74) और करूण नायर (50) की बदौलत चार विकेट पर 189 रन बनाये। मुंबई इंडियंस (14 अंक, प्लस 0.095 नेट रन रेट) को बेहतर रन रेट के जरिये प्ले आफ में जगह बनाने के लिये यह लक्ष्य 14.3 ओवर में हासिल करना था। हालांकि टीम 14.3 ओवर में ऐसा नहीं कर सकी लेकिन अगली गेंद पर बाउंड्री जमाकर वह ऐसा कर सकती थी और आदित्य तारे (नाबाद 06) ने अगली गेंद पर छक्का जड़कर टीम को प्ले आफ के लिये क्वालीफाई कराया।
मुंबई ने एंडरसन की 44 गेंद में नौ चौके और छह छक्के जडित नाबाद 95 रन की पारी से 14.4 ओवर में पांच विकेट पर 195 रन बनाये। किंग्स इलेवन पंजाब (22), कोलकाता नाइटराइडर्स (18) और चेन्नई सुपरकिंग्स (18) शीर्ष तीन में रहकर पहले ही प्ले आफ के लिये क्वालीफाई कर चुकी हैं।
मुंबई की शुरूआत अच्छी नहीं रही, उसने दूसरे ही ओवर में लेंडिल सिमन्स का विकेट खो दिया, जिन्होंने आठ गेंद में तीन चौके से 12 रन जोड़े। माइक हस्सी (22 रन, 11 गेंद में एक चौका और दो छक्के) अच्छी फार्म में थे, लेकिन केविन कूपर ने अपने पहले ओवर में धमाल कर दिया। उन्होंने दूसरी गेंद पर हस्सी को बोल्ड किया और तीन गेंद बाद किरोन पोलार्ड (07) को हाज के हाथों आसान कैच लपकवाकर मुंबई को तीसरा झटका दिया। कूपर ने इस तरह एक ओवर में सात रन देकर दो विकेट हासिल किये।
कप्तान रोहित शर्मा (16) और एंडरसन ने 4.2 ओवर में 47 रन जोड़कर अच्छी साझेदारी करने की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन कुलकर्णी ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। उन्होंने 10वें ओवर में रोहित को अपना दूसरा शिकार बनाया। एंडरसन ने इसी ओवर में छक्का जड़कर अपने 50 रन पूरे किये, जिसके लिये उन्होंने 25 गेंदों का सामना करते हुए पांच छक्के और तीन चौके जमाये।
अम्बाती रायुडू (30) ने भी एंडरसन का बखूबी साथ निभाया और उन्हीं की तरह आक्रामकता से खेले। लेकिन दुर्भाग्य से वह 14.3 ओवर में रन आउट हो गये। इन दोनों के बीच 5.1 ओवर में 81 रन की साझेदारी हुई। इससे पहले मुंबई ने राजस्थान को बल्लेबाजी का न्यौता दिया, जिसके लिये जेम्स फाकनर ने अंत में 12 गेंद में तीन छक्के से 23 और ब्रैड हाज ने 16 गेंद में दो चौके और एक छक्के से नाबाद 29 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया।
कप्तान शेन वाटसन आज भी बड़ी पारी नहीं खेल सके, उन्होंने 18 गेंद का सामना करते हुए एक चौके से महज आठ रन जोड़े। हरभजन सिंह की धीमी गेंद पर किरोन पोलार्ड ने उनका कैच लपका। टीम ने छठे ओवर में उनका विकेट गंवाया तब स्कोर 34 रन था। इसके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज सैमसन और नायर ने टीम के लिये अहम साझेदारी निभायी। इन दोनों ने दूसरे विकेट के लिये 9.3 ओवर में 100 रन जोड़े। अंजिक्य रहाणे की जगह पारी का आगाज करने उतरे सैमसन ने 36 गेंद में पांच चौके और दो छक्के से जबकि करूण नायर ने 26 गेंद में सात चौके और दो छक्के से अपना अर्धशतक पूरा किया।
तुरंत देखे
-
-
कांग्रेस के चार लोकसभा सांसद मानसून सत्र के लिए निलंबित
July 25, 2022 -
-
-
-
-
ये नया बिहार है! हुमा कुरैशी की दमदार सीरीज का ट्रेलर जारी
August 1, 2022 -
-
-
रीसेंट पोस्ट
- मिथिला की धरती दरभंगा में रुद्र फाउंडेशन ऑफ इंडिया (सामाजिक संस्था) रोहतास को राष्ट्रीय अवॉर्ड से किया गया सम्मानित
- बिहार बंद का मिला-जुला असर, कई स्थानों पर दिखी जोर जबरदस्ती
- भाजपा का बिहार में कुशवाहा जाति पर भरोसा कायम, नयी टीम में नहीं मिली महिलाओं को तवज्जो
- नरेंद्र मोदी ने पीएम पद से दिया इस्तीफा, 8 जून को मिल सकता है देश को नया प्रधानमंत्री
- गठबंधन (इंडिया) सीट बंटवारे पर सकारात्मक तरीके से आगे बढ़ रही बात- खरगे
रीसेंट कमेंट्स