Comments Off on मुंबई इंडियंस ने दिल्ली डेयरडेविल्स को 15 रन से हराया 1

मुंबई इंडियंस ने दिल्ली डेयरडेविल्स को 15 रन से हराया

क्रिकेट जगत, खेल, ताज़ा ख़बर, ताज़ा समाचार, प्रमुख ख़बरें, बड़ी ख़बरें, मुम्बई

इंडियन प्रीमियर लीग के अहम मुकाबले में माइक हसी की बेहतरीन बैटिंग (33 गेंदों में 56 रन) और मार्चेंट लांगे की शानदार गेंदबाजी के दम पर मुंबई इंडियंस ने दिल्ली डेयरडेविल्स को 15 रन से हराया। मुंबई द्वारा पहली पारी में बनाए 173 रन के जवाब में दिल्ली की टीम 20 ओवरों में 4 विकेट पर 158 रन ही बना सकी।
जीन पॉल डुमिनी ने 45 रन की जुझारू नाबाद पारी जरूर खेली, लेकिन वे दिल्ली को जीत नहीं दिला सके। कप्तान केविन पीटरसन ने 44 और मनोज तिवारी ने 41 रन का योगदान दिया।
मुंबई के लिए मार्चेंट डि लांगे ने 32 रन के खर्च पर दो विकेट चटकाए। श्रेयस गोपाल ने 20 रन के खर्च पर एक बल्लेबाज को आउट किया। हरभजन सिंह को भी एक विकेट मिला।
दिल्ली डेयरडेविल्स ने शुरुआती झटकों के बाद खुद को संभाल लिया था। कप्तान केविन पीटरसन ने 31 गेंदों में 6 चौकों व 1 छक्के से सजी 44 रन की पारी खेलकर जीत का प्लेटफॉर्म तैयार कर दिया था, लेकिन 9वें ओवर में वे राह से भटक गए। स्विच हिट खेलने के चक्कर में वे हरभजन की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए।
पीटरसन के आउट होने के बाद दिल्ली का रन रेट बुरी तरह से गिर गया। हाथ में आया मैच दिल्ली ने गंवा दि
मुंबई के स्पिनर श्रेयस गोपाल गेम चेंजर साबित हुए। उन्होंने कुल 20 रन देते हुए ओपनर मुरली विजय का कीमती विकेट चटकाया।उनके बाद मार्चेंट डि लांगे ने मनोज तिवारी और दिनेश कार्तिक के कीमती विकेट झटके।

Back to Top

Search