माझी ने विश्वासमत हासिल किया,विपक्ष का बहिर्गमन
ताज़ा ख़बर, ताज़ा समाचार, प्रमुख ख़बरें, बड़ी ख़बरें, बिहार May 23, 2014 , by ख़बरें आप तक बिहार के सीएम जीतन राम मांझी सरकार ने भाजपा के वॉकआउट के बीच शुक्रवार को बिहार विधान सभा में अपना विश्वास मत हासिल कर लिया। सदन ने ध्वनिमत से उनके विश्वासमत प्रस्ताव पर अपनी सहमति दे दी। बिहार विधान सभा में प्रतिपक्ष के नेता नंद किशोर यादव ने मुख्यमंत्री के भाषण को बीच में रोकते हुए कहा-हमें आपके काम पर जवाब नहीं चाहिए। आपके काम को जनता ने नकार दिया है। हमें आपके बेमेल गठबंधन पर जवाब चाहिए। मुख्यमंत्री की ओर से इसपर कोई जवाब नहीं मिलने पर सदन से वॉकआउट कर भाजपा के सभी विधायक बाहर चले गये। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने कहा-इस विश्वास मत प्रस्ताव के पक्ष हैं तो हां कहें। सदन में उस समय मौजूद सभी विधायकों ने हामी भर दी और इस तरह विश्वास मत प्रस्ताव पारित हो गया नंद किशोर यादव ने कहा-राजद-जदयू का गठजोड़ बेमेल है। इन दोनों के नेताओं को अपना लाभ दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा-जदयू को सत्ता चाहिए तो वहीं दूसरी ओर राजद के नेता को दिल्ली में रहने के लिए आवास चाहिए। लोकसभा चुनाव के दौरान इन दोनों पार्टियों को नेताओं ने एक-दूसरे पर जम कर कीचड़ उछाले थे पर वे सारी बातें फेल हो गई हैं। नंद किशोर यादव ने कहा-नीतीश कुमार ने जयप्रकाश नारायण, लोहिया और कर्पूरी ठाकुर के सारे सपने को तोड़ा है। जिंदगी भर वे कांग्रेस के साथ लड़ते रहे और अब उनके साथ मिल कर सत्ता का सुख भोग रहे हैं।बिहार विधान सभा में विश्वासमत प्रस्ताव के दौरान सीएम जीतन राम मांझी ने कहा-कुछ लोगों के दिमाग में हैं कि जीतन राम कम बोलते हैं। मैं आग्रह करना चाहूंगा कि वे ऐसा न सोचे कि महादलित वर्ग कमजोर है। ऐसा भी सोचते हैं कि सीएम की कुर्सी पर किसी मोम के पुतले को बैठा दिया गया है। पर ऐसा नहीं है। बिहार में यह ऐतिहासिक क्षण है। उन्होंने कहा-हमें गठबंधन की जरूरत नहीं। समर्थन देने वालों को दिल से धन्यवाद देता हूं। जीतन राम मांझी ने कहा-भ्रष्टाचार के खिलाफ हमने कार्रवाई की है। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किए गए कार्यों की चर्चा की।
जीतन राम मांझी ने कहा-विपक्ष को सबक लेने की जरूरत हैं। 2010 में नीतीश कुमार ने जो जीत हासिल की है वे किसी धर्म या जाति के आधार पर नहीं मिला है। उन्होंने विकास के नाम पर जीत हासिल की थी। जीतन राम मांझी ने कहा-बिहार में प्रचार के दौरान भाजपा ने आठ हजार रुपए खर्च किया है। सीएम के बयान पर प्रतिपक्ष के नेता नंद किशोर यादव ने चुनौती दी और कहा-अगर यह साबित कर दिया जाए कि भाजपा ने प्रचार के लिए 8 हजार रुपए खर्च किए हैं तो मैं राजनीतिक जीवन से संयास ले लूंगा।
इसके पहले बिहार विधान सभा में प्रतिपक्ष के नेता नंद किशोर यादव ने सत्ताधारी दल जनता दल यूनाइटेड से लेकर राजद और कांग्रेस पर जम कर निशाना साधा। नंदकिशोर यादव ने कहा-एक गरीब के बेटे को प्रधानमंत्री बनने से रोकने का परिणाम इन सारे दलों को भुगतना पड़ा। लोकसभा चुनाव के दौरान ये सारी पार्टियां एक-दूसरे पर कीचड़ उछालती रहीं और जब नैया डूबने की बारी आई तो एक हो गए। ये सबों को नैतिकता की बात करने का हक नहीं है।
तुरंत देखे
-
-
कांग्रेस के चार लोकसभा सांसद मानसून सत्र के लिए निलंबित
July 25, 2022 -
-
-
-
-
ये नया बिहार है! हुमा कुरैशी की दमदार सीरीज का ट्रेलर जारी
August 1, 2022 -
-
-
रीसेंट पोस्ट
- मिथिला की धरती दरभंगा में रुद्र फाउंडेशन ऑफ इंडिया (सामाजिक संस्था) रोहतास को राष्ट्रीय अवॉर्ड से किया गया सम्मानित
- बिहार बंद का मिला-जुला असर, कई स्थानों पर दिखी जोर जबरदस्ती
- भाजपा का बिहार में कुशवाहा जाति पर भरोसा कायम, नयी टीम में नहीं मिली महिलाओं को तवज्जो
- नरेंद्र मोदी ने पीएम पद से दिया इस्तीफा, 8 जून को मिल सकता है देश को नया प्रधानमंत्री
- गठबंधन (इंडिया) सीट बंटवारे पर सकारात्मक तरीके से आगे बढ़ रही बात- खरगे
रीसेंट कमेंट्स