Comments Off on महिलाओं, लड़कियों के लिए बनेगा एनईआरएस: राजनाथ 2

महिलाओं, लड़कियों के लिए बनेगा एनईआरएस: राजनाथ

आधीआबादी, ताज़ा ख़बर, ताज़ा समाचार, दिल्ली, प्रमुख ख़बरें, बड़ी ख़बरें

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि एनडीए सरकार महिलाओं के खिलाफ अपराध की समस्या को लेकर संवेदनशील है। सरकार उनकी सुरक्षा के लिए काम कर रही है।उन्होंने एक संदेश में कहा कि सरकार महिलाओं के खिलाफ अपराध की समस्या को लेकर संवेदनशील है और इससे निपटने के लिए इसने कानूनी और संस्थागत ढांचे को मजबूत किया है।
मंत्री ने कहा कि गृह मंत्रालय ने नेशनवाईड इमरजेंसी रिस्पांस सिस्टम (एनईआरएस) बनाने और 112 को आपातकालीन नंबर बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।उन्होंने कहा कि एक देश के तौर पर हम महिलाओं को सशक्त करने और हमारे समाज में लड़कियों और महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल बनाने के लिए काम कर रहे हैं।सिंह ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं की सुरक्षा, लैंगिक समानता और महिला सशक्तीकरण के लक्ष्य को हासिल करने के लिए मनाया जाता है।

Back to Top

Search