

महाराष्ट्र:-15 अक्टूबर को 15 साल की बुराई खत्म करने का उत्सव: मोदी
चुनाव, ताज़ा ख़बर, ताज़ा समाचार, प्रमुख ख़बरें, बड़ी ख़बरें, मुम्बई, विधान सभा October 7, 2014 , by ख़बरें आप तकमहाराष्ट्र में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि महाराष्ट्र के किसानों के लिए कोई कमी नहीं रहेगी। साथ ही आदिवासी इलाकों को आगे बढ़ाए बिना देश में विकास नहीं हो सकता है। लोकसभा चुनाव के पूर्व हमने जो वादे किए थे वे केवल चुनाव जीतने के लिए नहीं थे। बल्कि हम उनको पूरा करके दिखाएंगे।
हमें पांच साल तक सरकार चलाने दीजिए। उसके बाद हम अपने प्रधानमंत्रित्व काल के एक-एक पल का हिसाब देंगे। मोदी ने कहा कि आज कांग्रेस हमसे 60 दिन के कामकाज का लेखाजोखा मांगती है। कांग्रेस ने 60 साल का हिसाब दिया है क्या? हम किसानों की समस्याओं का समाधान करके रहेंगे।
प्रधानमंत्री ने कहा कि छत्रपति शिवाजी की भूमि के टुकड़े नहीं होने देंगे। मुंबई के बिना महाराष्ट्र अधूरा है। मुंबई, महाराष्ट्र के बिना हिंदुस्तान भी अधूरा है। महाराष्ट्र में देश को दौड़ाने की ताकत है।
आजकल लोग चुनाव के बुखार में कुछ भी बोल रहे हैं। मैं कहता हूं कि आप जितने ही कीचड़ फेंकोगे, कमल उतने ही खिलेंगे। मैं महाराष्ट्र में पिछड़ों की जिंदगी बदलना चाहता हूं। उसके लिए बहुमत की सरकार चाहिए। पीएम ने एनसीपी पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि यहां के नेताओं ने आपको केवल लूटा है। उनके बैंक के खाते भरे हैं, उनकी जेबें भरी हैं। नौजवान बेरोजगारी झेल रहे हैं। जिसके लिए महाराष्ट्र की 15 साल पुरानी सरकार जिम्मेदार है। केंद्र और राज्य दोनों ही जगहों पर कांग्रेस की सरकार थी। फिर भी महाराष्ट्र में 3700 किसानों ने आत्महत्याएं की। लेकिन सरकार ने उस पर कोई ध्यान नहीं दिया। किसानों की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों को सजा मिलना जरूरी है। उन्होंने कहा कि कमल का बटन दबाकर इन भ्रष्टाचारियों को भगाना जरूरी है।
किसानों के दिल की बात करते हुए पीएम ने कहा कि किसानों के ऊपर इतना कर्ज हो गया था कि वे अपनी जमीन को बेचने के बाद भी कर्ज नहीं चुका सकते थे। जिसकी वजह से उन्होंने आत्महत्या करके अपनी जिंदगी ही समाप्त कर ली। साथ ही पीएम ने कहा कि 15 अक्टूबर को 15 साल की बुराई खत्म करने का उत्सव है। पीएम ने प्रधानमंत्री जन-धन योजना के बारे में बताते हुए कहा कि इससे गरीबों और बैंकों के संबंध मजबूत होंगे। गरीबों में बचत करने की आदत पनपेगी। जिससे उनके पास पैसे रहेंगे।
तुरंत देखे
-
-
कांग्रेस के चार लोकसभा सांसद मानसून सत्र के लिए निलंबित
July 25, 2022 -
-
-
-
-
ये नया बिहार है! हुमा कुरैशी की दमदार सीरीज का ट्रेलर जारी
August 1, 2022 -
-
-

रीसेंट पोस्ट
- संविधान,गांधी परिवार से लेकर केजरीवाल तक,पीएम मोदी ने विपक्ष को मुद्दों पर घेरा
- हरियाणा कैबिनेट ने वन्य जीव संरक्षण नियम को दी मंजूरी
- सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की हुई बैठक
- मिथिला की धरती दरभंगा में रुद्र फाउंडेशन ऑफ इंडिया (सामाजिक संस्था) रोहतास को राष्ट्रीय अवॉर्ड से किया गया सम्मानित
- बिहार बंद का मिला-जुला असर, कई स्थानों पर दिखी जोर जबरदस्ती
रीसेंट कमेंट्स